विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'डिप्रेशन ने मुझे निगल लिया था', Heeramandi की शूटिंग के दौरान मनीषा कोइराला को होती थी ये दिक्कत

Published: Fri, 10 May 2024 03:43 PM (GMT+05:30)

Sanjay Leela Bhansali की वेब सीरीज हीरामंडी नेटफ्लिक्स पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है। इस वेब सीरीज में मनीषा ...और पढ़ें

Heeramandi के शूट के दौरान डिप्रेशन की वजह से मनीषा कोइराला को होती थी ये दिक्कत / फोटो- Instagram
Heeramandi के शूट के दौरान डिप्रेशन की वजह से मनीषा कोइराला को होती थी ये दिक्कत / फोटो- Instagram

HighLights

  1. हीरामंडी की शूटिंग के दौरान डिप्रेशन से जूझ रही थीं मनीषा कोइराला
  2. मुझे डिप्रेशन निगल गया था- मनीषा कोइराला
  3. हीरामंडी के सेट पर मनीषा कोइराला को रहती थी ये दिक्कत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनीषा कोइराला संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' की रिलीज के बाद एक बार फिर से दर्शकों के दिलों की 'जान' बन चुकी हैं। खामोशी के 28 साल बाद 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस और भंसाली साथ आए। उन्होंने 'हीरामंडी' में मल्लिकाजान का किरदार निभाया था।

मनीषा कोइराला को अपने करियर में सिर्फ वापसी के लिए ही संघर्ष नहीं करना पड़ा, बल्कि उन्होंने निजी जिंदगी में भी कैंसर जैसी बीमारी को हराया।

अब हाल ही में एक खास बातचीत में मनीषा कोइराला ने बताया कि जब वह हीरामंडी की शूटिंग कर रही थीं, तो उस दौरान डिप्रेशन उन्हें किस तरह खींच रहा था, जिसकी वजह उन्हें कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा था।

हीरामंडी की शूटिंग के दौरान डिप्रेशन से परेशान थीं मनीषा कोइराला

मनीषा कोइराला ने हाल ही में एनडीटीवी से बातचीत करते हुए बताया कि जब वह हीरामंडी की शूटिंग कर रही थीं, तो उस समय पर वह डिप्रेशन से जूझ रही थी।

यह भी पढ़े: Manisha Koirala से पहले इस मशहूर अभिनेत्री को ऑफर हुआ था 'Heeramandi' का मल्लिका जान का किरदार

एक्ट्रेस ने अपने डिप्रेशन के बारे में बातचीत करते हुए बताया की डिप्रेशन उन्हें कैसे अंदर ही अंदर खा रहा था। एक्ट्रेस ने कहा,

"कैंसर से जूझने के कारण मुझे पता है कि आपका शरीर, दिमाग और स्वास्थ्य क्या मायने रखते हैं। ये सब एक दूसरे से जुड़े होते हैं और एक दूसरे पर निर्भर होते हैं। तो कभी-कभार मैं बहुत ज्यादा डिप्रेशन में आ जाती थी। आज भी मैं डिप्रेशन में चली जाती हूं। जब मैं हीरामंडी कर रही थी, तो मुझे डिप्रेशन इतना ज्यादा निगल गया था कि मुझे मूड स्विंग्स होते रहते थे। मुझे पता था कि जब आप मैं इस फेज से निकल जाऊंगी तो मुझे सिर्फ अपनी हेल्थ पर ध्यान देना है"।

हमने प्यार से शो बनाया है- मनीषा कोइराला

मनीषा कोइराला ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "मैंने 28 साल तक संजय के फोन का इंतजार किया है और उनके साथ काम करना मेरा सौभाग्य है।

हमने हीरामंडी में प्यार-मोहब्बत सब डाला है और दिल से ये सीरीज बनाई है और वही प्यार की उम्मीद हमें दर्शकों से भी है"। हीरामंडी नेटफ्लिक्स पर 1 मई को रिलीज हुई थी, ये अभी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंडिंग सीरीज की लिस्ट में शामिल है।

यह भी पढ़े: Heeramandi एक्ट्रेस Manisha Koirala को खल रही है लाइफ पार्टनर की कमी, बोलीं- 'मैं उसके लिए इंतजार...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।