Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हीरामंडी एक्ट्रेस Sharmin Segal ने ब्वॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे, वायरल हुई वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 07:25 PM (IST)

    Sharmin Segal Wedding डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की भांजी और एक्ट्रेस शर्मिन सहगल (Sharmin Segal) भी ब्वॉयफ्रेंड संग सात फेरे ले चुकी हैं। हीरामंडी ए ...और पढ़ें

    शर्मिन सहगल और अमन मेहता (Photo Instagram)
    शर्मिन सहगल और अमन मेहता (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Sharmin Segal Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक के बाद एक सेलेब्स के घर शहनाई बज रही हैं। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) से लेकर टीवी एक्टर अली मर्चेंट (Ali Merchant) ने हाल ही में सात फेरे लिए हैं।

    इतना ही नहीं  एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) भी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच अब डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की भांजी और एक्ट्रेस शर्मिन सहगल (Sharmin Segal) भी ब्वॉयफ्रेंड संग सात फेरे ले चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें- श्रेनु पारेख की पार्टी में 'इश्कबाज' का तड़का, सुरभि चंदना और मानसी श्रीवास्तव के साथ होने वाली दुल्हन की फोटो वायरल

    शर्मिन सहगल ने रचाई शादी

    हीरामंडी एक्ट्रेस शर्मिन सहगल (Sharmin Segal) ने ब्वॉयफ्रेंड अमन मेहता (Aman Mehta) संग सात जन्मों का वादा कर लिया है। सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी की तस्वीरे और वीडियोज वायरल हो रही है। एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वेडिंग फोटोज शेयर की है।

    शर्मिन सहगल का वेडिंग लुक

    शर्मिन सहगल ने इस मौके पर बेज कलर का एम्ब्रॉयडरी फ्लोरल लहंगा पहना था। इसी के साथ हैवी मैचिंग ज्वेलरी और बालों को खुला रखा था। वहीं दूल्हा बने अमन मेहता बेज कलर की शेरवानी पहने नजर आए।  

    शर्मिन ने शादी में दिए ऐसे पोज

    इस फोटो में शर्मिन अपने दोस्तों के साथ गार्डन एरिया में पोज देती नजर आ रही हैं। तो वहीं कुछ तस्वीरों में पति अमन के साथ मंडप में बैठी नजर आ रही है। एक तस्वीर में शर्मिन अमन को चम्मच से कुछ खिलाती दिख रही हैं। बता दें, अमन टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड में डायरेक्टर हैं।

    खबरें और भी


    यह भी पढ़ें- Randeep Hooda Wedding: न मुंबई न राजस्थान, इस शहर में गर्लफ्रेंड लिन से फेरे लेंगे रणदीप हुड्डा, जानें तारीख

    शर्मिन ने साल 2019 में फिल्म मलाल से डेब्यू किया था। इसके बाद वह अतिथि भूतो भव जो साल 2022 में रिलीज हुई थी। अब जल्द वह अपने मामा की हीरामंडी में  नजर आने वाली हैं।