Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Miss World 2024 के फिनाले में चला Heeramandi की हीरोइनों का जादू, 'सकल बन' गाने पर रैम्प वॉक कर लूट ली महफिल

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 05:28 PM (IST)

    Sanjay Leela Bhansali की अपकमिंग वेब सीरीज Heeramandi इन दिनों चर्चा में है। सीरीज का पहला गाना Sakal Ban हाल ही में रिलीज हुआ है। हीरामंडी की हीरोइने ...और पढ़ें

    हीरामंडी की कास्ट ने मिस वर्ल्ड फिनाले के मंच पर किया रैम्प वॉक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    हीरामंडी की कास्ट ने मिस वर्ल्ड फिनाले के मंच पर किया रैम्प वॉक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. मिस वर्ल्ड 2024 के फिनाले में हीरामंडी का जलवा
    2. हीरोइनों ने मिस वर्ल्ड के मंच पर दिखाईं शाही अदाएं
    3. सकल बन गाने पर रैम्प वॉक कर चुराई लाइमलाइट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Heeramandi at Miss World 2024 Finale: हीरामंडी साल 2024 की मच अवेटेड सीरीज है। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने किया है। वह सीरीज से ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल ही में, सीरीज का पहला गाना सकल बन (Sakal Ban) रिलीज हुआ है।

    इस सीरीज के जरिए संजय लीला भंसाली पाकिस्तान के मशहूर जगहों में से एक हीरामंडी की कहानी बताएंगे। इसमें सोनक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, अदिति हैदरी, शरमिन सहगल और संजीदा शेख जैसी अभिनेत्रियां अहम भूमिका निभा रही हैं। सभी सीरीज का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

    रैम्प पर हीरामंडी की हीरोइनों ने दिखाया जलवा

    बीते दिन हीरामंडी का पहला गाना सकल बन रिलीज हुआ, जिसे राजा हसन ने गाया है। 9 मार्च को मिस वर्ल्ड 2024 फिनाले भी था। ऐसे में हीरामंडी की हीरोइनों ने अपना गाना मिस वर्ल्ड के मंच पर प्रमोट किया। सभी शाही कपड़ों में सकल बन के गाने पर शानदार रैम्प वॉक करती नजर आईं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी सामने आया है। 

    शाही लिबास में दिखाई अदाएं

    क्लिप में सोनाक्षी सिन्हा से लेकर मनीषा कोइराला और ऋचा चड्ढा समेत सभी अभिनेत्रियों को शाही लिबास में सकल बन गाने पर रैम्प वॉक करते हुए देखा जा सकता है। हीरामंडी के लुक में सभी अभिनेत्रियों बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। मनीषा ने जहां पीली साड़ी में अपनी अदाएं दिखाईं, जबकि बाकियों ने लहंगा और शरारा पहन शाही अंदाज दिखाया। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Bhansali Productions (@bhansaliproductions)

    इस वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "सीमाओं से परे सुंदरता! हीरामंडी के रत्न, मिस वर्ल्ड 2024 के सितारों के साथ चलें। वैश्विक मंच पर वसंत के आगमन का जश्न सकल बन के साथ मनाएं।"

    यह भी पढ़ें- ‘हीरामंडी’ में होगी गानों की बहार, संजय लीला भंसाली 6-7 गानों के साथ ‘म्यूजिकल’ बनाएंगे वेब सीरीज

    कब रिलीज होगी हीरामंडी?

    संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी। अभी तक तारीख का एलान नहीं किया गया है। कुछ समय पहले सीरीज का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे खूब पसंद किया गया था। गाना भी लोगों की वाहवाही लूट रहा है। अब बस इंतजार सीरीज का है।

    यह भी पढ़ें- मोहब्बत, सियासत और विरासत...'हीरामंडी', जहां रानियों जैसा था तवायफों का रुतबा, कभी था लाहौर का शाही मोहल्ला