यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Arbaaz Khan Show: प्रेग्नेंट मां के साथ आईं भारत, बमबारी में खो दिए भाई-बहन, अरबाज के शो में भावुक हुईं हेलेन
Arbaaz Khan Show अरबाज खान इन दिनों द इनविन्सिबल्स विद अरबाद खान को लेकर चर्चा में है। इस शो में कई दिग्गज कलाकार उपस्थित हो चुके हैं। लेटस्ट एपिसोड म ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Arbaaz Khan Show: अपने जमाने की मशहूर अदाकारा हेलेन इन दिनों 'द इनविन्सिबल्स विद अरबाद खान' शो को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इस शो के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी जिंदगी के कई किस्सों का खुलासा किया। यह सभी जानते हैं कि एक जमाने में हेलेन और सलीम खान का अफेयर हुआ करता था। सलीम संग उनके रोमांस के किस्से घर-घर में मशहूर हैं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी में इसके अलावा भी बहुत कुछ रहा है, जिसके बारे में उन्होंने खुल कर बात की।
हेलेन को याद आए अपने कठिन दिन
हेलेन ने हाल ही में अपने सौतेले बेटे अरबाज खान के शो में बताया कि उनकी जवानी मुश्किलों से गुजरी है। अपनी कठिन यात्रा के बारे में बात करते हुए हेलेन ने बताया कि उन्होंने अपने भाई को कम उम्र में ही खो दिया था। यह तब की बात है जब वह अपनी गर्भवती मां के साथ म्यांमार से भारत आने के लिए बीहड़ इलाकों में नौ महीने तक ट्रेकिंग की थी। उस दौरान जापानी आक्रमण हुआ था। करीब 300-350 लोग पलायन कर गए।
भाई-बहन को खो दिया
उन्होंने बताया कि छोटे भाई के साथ नौ महीने तक ट्रेकिंग की। उस वक्त उनकी मां गर्भवती थीं। इतना ही नहीं, जब वह अंतिम उड़ान भरने के लिए बर्मा हवाई अड्डे पर गए, तो जापानी आए उस संबंधित विमान पर बमबारी कर दी। उन्होंने बताया कि यह काफी मुश्किल दौर था। उन्होंने अपने भाई-बहन को खो दिया था।
धार्मिक नहीं हूं लेकिन आध्यात्मिक हूं
इसी चैट शो में उन्होंने जीवन जीने के अपने तरीके के बारे में भी बताया। हेलेन ने कहा कि वह धार्मिक नहीं हैं, लेकिन आध्यात्मिक हैं। अरबाज ने उनसे पूछा कि पॉजिटिव लाइफ जीने का उनका तरीका क्या है। हेलेन ने बताया कि वह भगवान में बहुत विश्वास रखती हैं और यह मानती हैं कि जो होना होता है, वह होगा। उनका डेस्टिनी में बहुत यकीन है।
खबरें और भी
गौरतलब है कि हेलेन और सलीम खान के रिश्ते उस वक्त बहुत चर्चा में थे, जब दोनों ने 1981 में शादी कर ली थी। हेलेन से शादी करने के दौरान सलीम पहले से शादीशुदा और चार बच्चों (सलमान, अरबाज, सोहेल और अलवीरा) के पिता थे।