Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hema Malini फिर बनीं नानी, बेटी अहाना ने दिया जुड़वां बेटियों को जन्म

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Sun, 29 Nov 2020 07:35 AM (IST)

    Ahana Deol Welcomed Twin Girls बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी और एक्टर धर्मेंद्र एक बार फिर नाना-नानी बन गए हैं। दरअसल देओल फैमिली की बेटी अहाना देओल न ...और पढ़ें

    बेटी अहाना के साथ हेमा मालिनी (फोटो- इंस्टाग्राम)
    बेटी अहाना के साथ हेमा मालिनी (फोटो- इंस्टाग्राम)

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी और एक्टर धर्मेंद्र एक बार फिर नाना-नानी बन गए हैं। दरअसल, देओल फैमिली की बेटी अहाना देओल ने दो जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि अहाना ने गुरुवार को हिंदुजा हॉस्पिटल में जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है। अहाना एंड फैमिली ने दोनों बेटियों का नाम अस्त्रिया और आदिया रखा है। हालांकि, अभी अहाना के अस्पताल से डिस्चार्ज को लेकर खबर नहीं आई है।

    ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने हेमा-धर्मेंद्र के नाना-नानी बनने की जानकारी दी है। बता दें कि अहाना दूसरी बार मां बनी हैं, इससे पहले उन्होंने 2015 में बेटे दारेन को जन्म दिया था। अहाना की 2 फरवरी 2014 को वैभव वोहरा से शादी हुई थी। साथ ही अब अहाना के नाम से बने एक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इसकी जानकारी दी गई है और इंस्टाग्राम पर एक क्रिएटिव के जरिए लोगों को बताया गया है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by 🌀Ahana Deol Vohra (@a_tribe)

    अहाना की शादी भी काफी खबरों में रही थीं और इस शादी में देश की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। अगर अहाना की बात करें तो अहाना भी अपनी मां और बहन की तरह डांसर हैं। हालांकि, अपनी फैमिली के अन्य सदस्यों की तरह अहाना ने फिल्म इंडस्ट्री में कुछ खास काम नहीं किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, अहाना रितिक रोशन, सैफ अली खान स्टारर फिल्म ना तुम जानो ना हम में नज़र आई थीं। उन्होंने लीड एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म नहीं की और एक फिल्म में उन्होंने असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया था।

    बता दें कि हेमा मालिनी ने अभी तक नानी बनने को लेकर सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया है। अहाना ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। अहाना सोशल मीडिया पर अपनी मां हेमा मालिनी की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे और नानी हेमा मालिनी की फोटो शेयर की थी और मां को सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे भी विश किया था।  

    खबरें और भी