27 साल पहले दूरदर्शन पर आया था Hema Malini का धार्मिक शो, 180 एपिसोड तक चला था कल्ट सीरियल
हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री हेमा मालिनी का एक धार्मिक शो दूरदर्शन पर काफी अधिक लोकप्रिय हुआ था।

हेमा मालिनी की शो (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी/AI)
HighLights
दूरदर्शन पर कल्ट रहा था माइथोलॉजिकल शो
हेमा मालिनी ने निभाया था मां दुर्गा का किरदार
180 एपिसोड तक चला था कल्ट धारावाहिक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक वक्त हुआ करता था दूरदर्शन (Doordarshan) भारतीय लोगों के मनोरंजन का प्रमुख साधन माना जाता था। डीडी नेशनल चैनल पर रामायण और महाभारत जैसे कई पौराणिक कहानी वाले धारावाहिकों को बोलबाला देखने को मिला था।
इस मामले में हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) का भी एक धार्मिक शो शामिल होता है, जिसने 180 एपिसोड तक दूरदर्शन पर दर्शकों भरपूर मनोरंजन किया था। आइए जानते हैं कि वह कौन सा सीरियल था।
हेमा मालिनी का धार्मिक शो
दूरदर्शन पर सिनेमा जगत के कई कल्ट धारावाहिकों को टेलीकास्ट किया गया है। 27 साल पहले हेमा मालिनी ने बतौर अभिनेत्री छोटे पर्दे पर जिस शो से अपनी अदाकारी छाप छोड़ी थी और वह माइथोलॉजिकल शो था- जय माता की (Jai Mata Ki)। जी हां साल 1999 में पहली बार हेमा के जय माता की को दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था।
यह भी पढ़ें- Doordarshan के इस सीरियल के शुरू होते ही घबरा जाता था बिजली विभाग, यूपी-बिहार में फूंके जाते थे ट्रांसफॉर्मर

इस पौराणिक धारावाहिक में हेमा मालिनी ने मां दुर्गा का किरदार निभाया था। 180 एपिसोड तक जय माता की टीवी पर टेलीकास्ट हुआ और इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। बड़े पर्दे के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी हेमा ने अपनी धाक जमाई और उनका ये माइथोलॉजिकल काफी सफल रहा। आज भी जय माता की को दूरदर्शन के सबसे लोकप्रिय पौराणिक कहानी वाले धारावाहिकों की सूची में शामिल किया जाता है।
-1791799936901.webp)
मां दुर्गा के रोल में हेमा मालिनी काफी जची थीं और उनका ये रोल सभी को पसंद आया था। दूरदर्शन के जय माता की धारावाहिक में हेमा ने सिर्फ मां दुर्गा का किरदार ही नहीं निभाया था, बल्कि वह आदि शक्ति के अन्य स्वरूप जैसे मां लक्ष्मी, काली, सरस्वती और पार्वती मां की भूमिका भी में दिखाई दी थीं।
पुनीत इस्सर ने बनाया था जय माता की
निर्देशक बी आर चोपड़ा की महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता पुनीत इस्सर (Puneet Issar) ने जय माता की शो का डायरेक्शन किया था। इतना नहीं उन्होंने पुनीत ने दूरदर्शन के इस माइथोलॉजिकल शो में अग्निवेश का नेगेटिव रोल प्ले किया था। इसके अलावा इस शो में पृथ्वी वजीर और गजेंद्र घाटके जैसे कई अभिनेता अहम किरदार में नजर आए थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।