Hema Malini ने सौतेले बेटों सनी और बॉबी के साथ अनबन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'लोगों को गॉसिप चाहिए...'
Dharmendra के निधन के बाद ऐसी खबरें आई थीं कि हेमा मालिनी (Hema Malini) और देओल परिवार के बीच अनबन है। अब शोले एक्ट्रेस ने सौतेले बेटों सनी देओल और बॉ ...और पढ़ें

हेमा मालिनी का सौतेले बच्चों संग रिश्ता। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार और हेमा मालिनी ने अलग-अलग प्रेयर मीट रखी थी। इसके बाद फिल्मी गलियारों में ऐसी चर्चा होने लगी थी कि हेमा और देओल परिवार के बीच अनबन है।
अब करीन डेढ़ महीने बाद हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को खोने का दर्द और देओल परिवार संग अनबन की खबरों पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र के जाने से देओल परिवार संग उनके रिश्ते कैसे हैं।
हालिया इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर (Prakash Kaur) और उनके बच्चों के साथ अनबन की खबरों को खारिज कर दिया। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, 'ड्रीम गर्ल' ने कहा-
यह हमेशा बहुत अच्छा और फ्रेंडली रहा है। आज भी यह बहुत अच्छा है। मुझे नहीं पता कि लोग क्यों सोचते हैं कि हमारे बीच कुछ गलत है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लोगों को गॉसिप चाहिए। मैं उन्हें जवाब क्यों दूं? क्या मेरे लिए सफाई देना जरूरी है? मैं क्यों दूं? यह मेरी जिंदगी है। मेरी पर्सनल लाइफ, हमारी पर्सनल लाइफ। हम बिल्कुल खुश हैं और एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। बस इतना ही। मुझे इस बारे में और कुछ नहीं कहना है। मुझे नहीं पता कि लोग क्या कहानियां बना रहे हैं। यह बहुत दुख की बात है कि लोग कुछ आर्टिकल लिखने के लिए दूसरों के दुख का इस्तेमाल करते हैं। इसीलिए मैं जवाब नहीं देती।
यह भी पढ़ें- 'रोना आ जाता है...', Dharmendra के जाने का गम नहीं भुला पा रही हैं हेमा मालिनी, हर मिनट आती है याद
धर्मेंद्र के बिना दर्द में हैं हेमा
हेमा मालिनी ने बताया कि सनी देओल धर्मेंद्र के लिए एक म्यूजियम बनाने का भी सोच रहे हैं और वह उनसे भी डिस्कस करेंगे। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वह धर्मेंद्र के बिना जिंदगी जीने के बारे में सोच भी नहीं सकतीं। उन्होंने कहा-
हम 57 साल तक साथ थे। मैं उनके बिना जिंदगी की कल्पना नहीं कर सकती। मुझे हर मिनट उनकी याद आती है। ऐसा नहीं था कि हम हर समय साथ रहते थे। वह हमेशा पूछते थे, 'तुम कहां हो? कब आ रही हो? क्या तुम वापस आ रही हो? तो मैं भी लोनावला से वापस आ रहा हूं।' वह आते थे और मेरे व परिवार के साथ यहां रहते थे। उनके बिना मुझे दुख होता है। मैं उनसे दोबारा कब मिलूंगी?
बता दें कि धर्मेंद्र ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी जिनसे उन्हें चार बच्चे- सनी, बॉबी, अजीता और विजेता हैं। वहीं धर्मेंद्र की दूसरी शादी हेमा मालिनी से हुई जिनसे उन्हें दो बेटियां- एशा और अहाना हैं।