यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hema Malini: 'हम ऐसे लोग नहीं हैं', धर्मेंद्र के बेटों सनी-बॉबी के साथ बदलते रवैये पर बोलीं हेमा मालिनी
Hema Malini On Deol Family Dynamics सनी देओल की फिल्म गदर 2 इस साल उनकी सबसे बड़ी कामयाबी बनी। निजी जिंदगी में भी हेमा मालिनी की दोनों बेटियों एशा देओल ...और पढ़ें

HighLights
- हेमा मालिनी ने देओल परिवार संग रिश्ते पर खुलकर की बात
- हेमा मालिनी ने करण देओल की शादी में शामिल न होने का बताया कारण
- सनी देओल को गदर 2 के लिए हेमा मालिनी ने दी थी सलाह
नई दिल्ली, जेएनएन। Hema Malini On Deol Family Dynamics: सनी देओल के लिए साल 2023 मील का पत्थर साबित हुआ। इस साल उनकी फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस का गर्दा उड़ाया। इतना ही नहीं, निजी जिंदगी में भी उनकी बहनों एशा देओल और आहना देओल संग उनके रिश्ते सुधरते नजर आए।
हाल ही में एशा ने 'गदर 2' की मुंबई में स्क्रीनिंग रखी थी, जहां एक्ट्रेस ने अपने दोनों भाइयों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ मीडिया कैमरा के लिए जमकर पोज दिए। इसके अलावा हेमा मालिनी ने भी सनी देओल की 'गदर 2' थिएटर में देखी और तारीफ की।
अब हाल ही में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल ने अपने एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र के दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल संग अपने पारिवारिक रिश्ते पर खुलकर बात की है।
हेमा मालिनी ने बताया कैसा है उनका सनी-बॉबी के साथ रिश्ता
हेमा मालिनी ने पहली बार सनी देओल और बॉबी देओल के साथ उनका और दोनों बेटियों एशा और आहना का कैसा रिश्ता है, इस पर खुलकर बात की है। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में कहा,
मैं बहुत खुश हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता ये कुछ नया है, ये बहुत नॉर्मल है। कई बार वह हमारे घर आए हैं, लेकिन हमने ये कहीं पर छपवाया नहीं है। हम उस तरह के लोग नहीं हैं, जो फोटो लेकर उसे तुरंत इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दें। हमारा परिवार ऐसा नहीं है। हम सब हमेशा एक साथ हैं। किसी भी मुसीबत में हम एक-दूसरे के लिए हैं। प्रेस को पता लग गया ये अच्छी बात है। वह भी खुश हैं और मैं भी बहुत ही खुश हूं
करण देओल की शादी में न जाने की बताई वजह
आपको बता दें कि जब हेमा मालिनी करण देओल की शादी में शामिल नहीं हुई थीं, तो लोगों ने काफी सवाल उठाए थे, जिस पर अभिनेत्री ने कहा कि वह किन्हीं कारणों की वजह से शादी अटेंड नहीं कर पाई थीं। हेमा मालिनी ने इसके अलावा सनी देओल की 'गदर 2' की भी काफी तारीफ की।
खबरें और भी
उन्होंने कहा, फिल्म को इतनी बड़ी सफलता इसलिए मिली क्योंकि लोग सनी देओल को बहुत प्यार करते हैं। उसे चाहते हैं। मैंने भी उन्हें बोला कि तुम्हें ये करना पड़ेगा और उन्होंने जवाब में बोला मैं ये करूंगा। वह बहुत ही स्वीट हैं। उन्होंने 'गदर 2' की, मैं इस बात से बहुत ज्यादा खुश हूं। आपको बता दें कि सनी देओल की गदर 2 ने इंडिया में 418 करोड़ का टोटल बिजनेस किया है।