विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deepveer Reception: हेमा, रेखा, जया बच्चन से लेकर आशा पारेख ने भी जमाया रंग, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Sun, 02 Dec 2018 10:48 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 04 Dec 2018 06:02 AM (GMT+05:30)

सारा से लेकर जाह्नवी और अन्नया पांडे तक चर्चा में रहीं। उनके अलावा नब्बे के दौर की कई अभिनेत्रियां जैसे ...और पढ़ें

Deepveer Reception: हेमा, रेखा, जया बच्चन से लेकर आशा पारेख ने भी जमाया रंग, देखें तस्वीरें
Deepveer Reception: हेमा, रेखा, जया बच्चन से लेकर आशा पारेख ने भी जमाया रंग, देखें तस्वीरें

मुंबई। शनिवार को मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन हुआ। यह पार्टी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी थी। जिस पार्टी में तमाम सितारे अपने पूरे रंग में नज़र आये। दिग्गज कलाकारों से लेकर नवोदित स्टार्स तक इस पार्टी की रौनक रहे।

लेकिन, इन सबके बीच बीते दौर की कुछ हीरोइनों की मौजूदगी भी देखने लायक रही। दीपिका रणवीर के वेडिंग रिसेप्शन में सदाबहार रेखा का अंदाज़ सबसे ख़ास रहा। तमाम सेलिब्रिटी उनके साथ तस्वीरें खिंचाते देखे गए। इस मौके पर रेखा मांग में सिन्दूर लगाये अपने चिरपरिचित अंदाज़ में दिखीं।

यह भी पढ़ें: दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में रहा जाह्नवी कपूर समेत बोनी कपूर की तीनों बेटियों का जलवा, देखें तस्वीरें

दिलचस्प बात यह भी कि जहां रेखा इस पार्टी की रौनक बढ़ा रही थीं तो वहीं जया बच्चन भी अमिताभ बच्चन, बहू ऐश्वर्या और बेटी श्वेता के साथ पहुंची थीं। एक दौर था जब अमिताभ और रेखा की नजदीकियों के चर्चे हुआ करते थे। ऐसे में यह भी रोचक है कि ये सभी एक जगह और एक वक़्त पर मौजूद नज़र आये।

रेखा और जया बच्चन के अलावा हेमा मालिनी भी इस मौके पर अपने पूरे रंग में दिखीं। उनके साथ उनकी बेटी और दामाद भी मौजूद रहे। ड्रीम गर्ल हेमा की मौजूदगी ने इस माहौल को और भी ख़ास बना दिया।

वैसे तो दीपवीर के रिसेप्शन में स्टार बेटियों ने भी खूब ध्यान खींचा। सारा अली ख़ान से लेकर जाह्नवी कपूर और अन्नया पांडे तक अपने स्टाइल से चर्चा में रहीं। उनके अलावा नब्बे के दौर की कई अभिनेत्रियां जैसे करिश्मा कपूर, माधुरी दीक्षित, रवीना टंडन, जूही चावला और शिल्पा शेट्टी आदि भी मौजूद थीं। लेकिन, सुनहरे दौर की अभिनेत्री आशा पारेख ने भी अपनी मौजूदगी से सबका ध्यान खींचा।

1959 से 1973 के बीच आशा पारेख हिंदी फ़िल्मों की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। रिटायरमेंट के बाद वो अपनी डांस एकेडमी चलाती रही हैं। 76 साल की उम्र में हालांकि आशा पारेख को पहचान पाना आसान नहीं था लेकिन, आशा पारेख ने अपने लुक और मुस्कान से देखने वालों का दिल जीत लिया।

उनके अलावा बीते दौर की चर्चित अभिनेत्री शबाना आज़मी की मौजूदगी भी ख़ास रही। साथ ही सिमी ग्रेवाल जैसी अभिनेत्री भी इस शाम की शोभा बढ़ा रही थीं।

यह भी पढ़ें: दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची सैफ़-करीना समेत इन पावरपुल पति-पत्नियों की जोड़ी, देखें तस्वीरें

कुल मिलाकर बीते दौर की इन अभिनेत्रियों ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के वेडिंग रिसेप्शन में चार चांद लगा दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।