यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hera Pheri 3: कब से शुरू होगी 'हेरा फेरी'? मस्ती मजाक में Akshay Kumar ने तीसरी किस्त पर दे डाली गुड न्यूज
हिंदी सिनेमा की कल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी हेरा फेरी की तीसरी किस्त यानी हेरा फेरी 3 (Hera Pheri) का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 18 साल पहले आ ...और पढ़ें

HighLights
- हेरा फेरी 3 को लेकर अक्षय कुमार ने दिया बयान
- फिल्म की शूटिंग पर अक्की ने कही ये बात
- एक साथ नजर आई थी हेरा फेरी की स्टार कास्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजू भइया के किरदार में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को वापसी करते हुए देखने के लिए सिनेप्रेमी काफी बेताब हैं। निर्देशक प्रियदर्शन की क्लट कॉमेडी फ्रेंचाइजी हेरा फेरी से अक्की के इस किरदार को पहचान मिली है। इसके अलावा बाबू भइया (परेश रावल) और श्याम (सुनील शेट्टी) जैसे कैरेक्टर्स ने भी हेरा फेरी (Hera Pheri) की सफलता में अहम भूमिका अदा की है।
लंबे समय से फैंस हेरा फेरी की तीसरी किस्त यानी हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) को लेकर इंतजार कर रहे हैं। अब अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा बयान दिया है, जो इस तरफ इशारा कर रहा है कि जल्द ही उनका ये इंतजार खत्म होने वाला है।
कब शुरू होगी हेरा फेरी 3 की शूटिंग
बीते समय में कई बार हेरा फेरी 3 की मेकिंग को लेकर अलग-अलग तरीके की खबरें सामने आ चुकी हैं। कभी स्टार कास्ट की अदला-बदली तो कभी डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर को चयन को लेकर पेंच फंसा दिखा है। फिलहाल हेरी फेरी 3 को लेकर खुद अभिनेता अक्षय कुमार ने बिग अपडेट दिया है। हाल ही में एक मीडिया समिट के दौरान अक्की ने इस मामले पर अपनी राय रखी है और कहा है-
ये भी पढ़ें- Hera Pheri 3: शुरू हो गई 'हेरा फेरी 3' की तैयारी! एक साथ नजर आई राजू, श्याम और बाबू भइया की मंडली
.jpg)
देखिए फिलहाल हम पूरी तरह से वेलकम (Welcome To The Jungle) की तैयारियों में लगे हुए हैं। इसके बाद अगर निर्माताओं की आपसी हेरा फेरी निपट जाए तो हम उस पर भी फोकस करेंगे। मजाक से अलग हटकर, हो सकता है कि अगले साल हम इसकी शुरुआत कर दें।
अक्षय के इस बयान से ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि अगले साल हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू की जा सकती है। ऐसे में जो फैंस हेरा फेरी 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए अक्की का ये बयान किसी गुड न्यूज से कम नहीं हैं।
खबरें और भी
एक साथ नजर आए थी हेरा फेरी की कास्ट
कुछ दिन पहले हेरा फेरी की पूरी मंडली राजू, बाबू भइया और श्याम यानी अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी को एक साथ स्पॉट किया गया था। इन तीनों की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहीं और जमकर वायरल भी हुईं।
.jpg)
इन फोटो को देखकर ही प्रशंसकों को ऐसा यकीन होने लगा कि आने वाले समय में हेरा फेरी 3 में भी ये तीनों कॉमेडी से धमाल मचाते नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- Akshay Kumar ने हेरा फेरी 3 को लेकर दिया बड़ा हिंट, Kudo Tournament में शामिल होने के लिए साथ आए थे एक्टर