विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paresh Rawal को नहीं मिली थी Hera Pheri 3 की स्क्रिप्ट, Akshay Kumar के पास नहीं हैं राइट्स?

Published: Mon, 26 May 2025 10:34 AM (IST)

हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) छोड़ने के बाद परेश रावल (Paresh Rawal) ने रविवार को एक पोस्ट के जरिए ...और पढ़ें

परेश रावल को नहीं मिली थी हेरा फेरी 3 की स्क्रिप्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
परेश रावल को नहीं मिली थी हेरा फेरी 3 की स्क्रिप्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. हेरा फेरी 3 का प्रोमो IPL फाइनल से पहले होने वाला था शूट
  2. हेरा फेरी 3 से बाहर होने के बाद परेश को मिला लीगल नोटिस
  3. बिना स्क्रिप्ट के ही परेश रावल ने साइन कर दिया था पेपर

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हेरा फेरी 3 अब तक की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में से एक है जो अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। मगर जब से परेश रावल ने फिल्म से एग्जिट लिया है, तब से मामला गरमाया हुआ है।

परेश रावल ने हेरा फेरी 3 के प्रोमो शूट होने से पहले ही फिल्म से एग्जिट ले लिया जिसके बाद खबर आई थी कि अभिनेता अक्षय कुमार ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है और 25 करोड़ रुपये का मुकदमा दर्ज किया है।

मामले ने जैसे ही तूल पकड़ना शुरू किया है, वैसे ही परेश रावल ने एक एक्स पोस्ट के जरिए रिवील किया कि जल्द ही उनके वकील इस मामले में अपना जवाब देंगे और आखिरकार अब उनके वकील ने हेरा फेरी 3 विवाद पर शॉकिंग खुलासा किया है।

परेश रावल को नहीं मिली थी स्क्रिप्ट

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, परेश रावल के वकील का कहना है कि इसी साल मार्च महीने में अक्षय कुमार ने भूत बंगला के सेट पर अभिनेता को हेरा फेरी 3 के लिए एक पेपर साइन करने के लिए दिया था और कहा था कि फुल एग्रीमेंट बाद में होगा। चूंकि परेश को कोई स्क्रिप्ट नहीं मिली थी, इसलिए वह सस्पेंस में थे।

Paresh Rawal

Photo Credit - X

वकील के मुताबिक, अक्षय कुमार ने परेश को भरोसा दिलाते हुए कहा, "अक्षय ने उनसे कहा, 'फिक्र मत करो, मुझ पर भरोसा करो। बाद में आप इसेएक लॉन्गफॉर्म एग्रीमेंट में देखेंगे।' अक्षय के साथ अपने व्यक्तिगत तालमेल और भरोसा के साथ परेश रावल ने टर्म शीट पर साइन कर दिए।"

यह भी पढ़ें- 'मेरे टर्मिनेशन और एग्जिट...', Hera Pheri 3 विवाद पर Paresh Rawal का नया ट्वीट, कहा- 'सभी मुद्दे सुलझ जाएंगे'

अप्रैल में शूट होने वाला था प्रोमो

अप्रैल में हेरा फेरी 3 का प्रमोशनल वीडियो शूट होना था। जब इस बारे में परेश रावल को बताया गया तो उन्होंने फिर से अक्षय कुमार से स्क्रिप्ट, प्रोडक्शन प्लान और लॉन्ग टर्म एग्रीमेंट के बारे में सवासल किया गया लेकिन एक बार फिर उन्होंने जोर दिया कि IPL फाइनल से पहले उन्हें प्रोमो शूट करने की जरूरत है।

Akshay Kumar Paresh Rawal

Photo Credit - X

इस प्रोमो को भूत बंगला के सेट पर ही शूट किया जाना था। परेश ने इसे अगले साल तक टालने की बात भी कही थी। परेश रावल चाहते थे कि वह इस किरदार को फिर से निभाने और आगे बढ़ने से पहले सारी क्लैयरिटी कर लें।

अक्षय कुमार को भी मिला लीगल नोटिस

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार ने हेरा फेरी 3 के राइट्स खरीद लिए थे, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के पास अभी भी हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के राइट्स हैं और उन्होंने कथित तौर पर अक्षय कुमार, प्रियदर्शन, सुनील शेट्टी और परेश रावल को लीगल नोटिस भी भेजा था। नोटिस में उनसे कहा गया था कि वे इस फ्रेंचाइजी से जुड़े प्रोमो वगैरह को शूट न करें।

यह भी पढ़े- कहां है Hera Pheri की रिंकू? 25 साल बाद ऐसी दिखती है देवी प्रसाद की पोती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।