Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लीगल पचड़े के बीच Hera Pheri 3 के राइटर ने छोड़ा फिल्म का साथ, वापस आने के लिए रखी एक शर्त

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 09:34 PM (GMT+05:30)

    प्रियदर्शन की फिल्म 'हेरा फेरी 3' कानूनी पचड़ों और लेखक रोहन शंकर के प्रोजेक्ट छोड़ने के कारण मुश्किल में है। शंकर ने बताया कि कानूनी बाधाओं के कारण उ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. लेखक रोहन शंकर ने हेरा फेरी 3 छोड़ी

    2. कानूनी विवादों के कारण परियोजना में बाधा

    3. प्रियदर्शन के निर्देशन पर वापसी की शर्त

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियदर्शन (Priyadarshan) की फिल्म 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) पर घोषणा के बाद से ही संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस मूवी में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की जोड़ी नजर आई। फैंस लंबे समय बाद इस तिकड़ी को दोबारा से पर्दे पर देखने के लिए बेचैन थे।

    फिलहाल ऐसा होता नजर नहीं आ रहा। पहले परेश रावल के फिल्म से अलग होने की बात लंबे समय तक आई। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बीच सबकुछ ठीक कर लिया। इसके अलावा फिल्म के लीगल राइट्स को लेकर भी कुछ कानूनी मामला चल रहा है।

    यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3 को लेकर मेकर्स के बीच घमासान, 20 साल बाद फिर पर्दे पर लौटेगी राजू-बाबूराव और घनश्याम की तिकड़ी?

    आगे जाकर बदल गईं योजनाएं

    इसी बीच, एक और मामला सामने आ रहा है। खबर है कि लेखक रोहन शंकर ने अब खुलासा किया है कि उनका इस प्रोजेक्ट से कोई संबंध नहीं है। न्यूज18 शोशा से बातचीत में शंकर ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने फिल्म पर काम करने के लिए बातचीत की थी और इसका टीजर भी लिख लिया था। हालांकि, प्रोजेक्ट से जुड़ी कानूनी बाधाओं के कारण योजनाएं बदल गईं।

    Hera Pheri (4)

    उन्होंने कहा, "मेरी बातचीत चल रही थी और ऐसा होना भी तय था, लेकिन कानूनी दिक्कतों की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। उम्मीद है, अगर 'हेरा फेरी 3' बनती है और उसमें प्रियदर्शन सर होते हैं, तो शायद मुझे भी मौका मिल जाए।"

    खबरें और भी

    प्रियदर्शन के पास हैं कई सारे प्रोजेक्ट्स

    शंकर ने स्पष्ट किया कि फिल्म निर्माता प्रियदर्शन वर्तमान में कई परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं और मौजूदा मुद्दों के बीच अपना काम रोकने की संभावना नहीं है। प्रियदर्शन के काम पर बात करते हुए शंकर ने कहा, "प्रियन सर, बहुत काम कर रहे हैं। हमने अभी-अभी 'भूत बंगला' और 'हैवान' की शूटिंग पूरी की है, और अब उन्हें एक और फिल्म करनी है। उसके बाद, उन्हें मोहनलाल सर के साथ एक फिल्म करनी है, जो उनकी 100वीं फिल्म है... वह रुकते नहीं हैं। प्रियन सर बहुत काम करते हैं। प्रियन सर और अक्षय सर दोनों ही काम के दीवाने हैं।"

    ई टाइम्स से बातचीत में प्रियदर्शन ने स्वीकार किया था कि स्थिति जटिल है। उन्होंने कहा, "कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म पर उनका अधिकार है, जबकि अन्य लोग संगीत पर अधिकार का दावा कर रहे हैं।" इस वजह से हेरा फेरी की रिलीज और मेकिंग को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। हेरा फेरी का पहला पार्ट 2000 में और दूसरा पार्ट 2006 में आया था।

    यह भी पढ़ें- सालों बाद हुआ एक्स लवर्स Shilpa और Akshay Kumar का मिलन, फैंस ने कहा- 'अब एक फिल्म तो बनती है'