यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शादी के कुछ ही दिनों बाद इस शो में नजर आएंगे Hina Khan और रॉकी, अब दिखेगी रिश्ते की असली परीक्षा
हिना खान को पिछले साल स्टेज 3 का ब्रेस्ट कैंसर हो गया था। एक्ट्रेस ने बीते 4 जून को ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। इससे उनके फैंस की खुशी ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अभिनेत्री हिना खान ने 4 जून को इंस्टाग्राम अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज को देखकर उनके फैंस चौंक गए थे। हिना ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड फिल्म निर्माता और बिजनेसमैन रॉकी जायसवाल से शादी कर ली। कपल लगभग 13 साल से रिश्ते में थे। अब शादी के जरिए उन्होंने अपने रिश्ते को नया नाम देने की सोची।
क्या है शो की थीम?
अब क्योंकि ये कपल पति-पत्नी बन गया है तो इन्होंने इस रिश्ते को एक प्लेटफॉर्म पर लाने की भी सोच ली है। खबर है कि कपल अपकमिंग सेलिब्रिटी रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा (Pati Patni Aur Panga) में एक साथ दिखाई देने वाले हैं। इस शो में हिना और रॉकी अन्य सेलिब्रिटी जोड़ों के साथ मजेदार, भावनात्मक पल शेयर करते नजर आएंगे। इसी के साथ इस गेम शो में कुछ मजेदार पल और चुनौतियां भी होंगी।

यह भी पढ़ें: Hina Khan शादी के एक दिन बाद काम पर लौटीं, एक्ट्रेस ने सिंपल लुक से जीत लोगों का दिल
मैरिड लाइफ में क्या होती है चुनौतियां
शो के निर्माताओं के अनुसार, पति पत्नी और पंगा का उद्देश्य रिश्तों की सुखद उथल-पुथल को दर्शाना है, जो दर्शकों को खुलकर बात करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। टीमवर्क की चुनौतियां, लव-लैंग्वेज, बेहतरीन चुटकुले और चंचल नोकझोंक इनकी पार्टनरशिप को दर्शाएगी।
साल 2012 में हुई रिश्ते की शुरुआत
रॉकी जायसवाल का असली नाम जयंत जायसवाल है। वे पेशे से एक फिल्म निर्माता और व्यवसायी हैं। वे टेलीविजन पर कई लोकप्रिय शो से जुड़े रहे हैं जिनमें मितवा, ससुराल सिमर का, साथ निभाना साथिया, कुछ तो लोग कहेंगे, ये रिश्ता क्या कहलाता है और अन्य शामिल हैं। हिना और रॉकी की मुलाकात 2012 में ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुई थी, जिसमें हिना ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि रॉकी ने सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर के रूप में काम किया था। दोनों के बीच यहीं से प्यार हुआ और वे एक-दूसरे को डेट करने लगे।
खबरें और भी

रॉकी ने रियलिटी शो बिग बॉस 11 में हिना के बॉयफ्रेंड के रूप में अपनी पहली बार उपस्थिति दर्ज कराई थी। शो में फैमिली वीक के दौरान वो नजर आए थे। हिना शोबिज में जाना माना नाम हैं, वहीं रॉकी लाइमलाइट से दूर रहकर कैमरे के पीछे काम करना पसंद करते हैं।