विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hina Khan और रॉकी जैसवाल की बारात में शामिल हुए तेजस्वी और निक्की, उषा ताई ने आरती उतार किया स्वागत

Published: Wed, 12 Feb 2025 08:15 PM (IST)

हिना खान और रॉकी जैसवाल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रॉकी बारात लेकर पहुंचे ...और पढ़ें

हिना खान ने रॉकी जैसवाल के साथ की शादी (Photo: X)
हिना खान ने रॉकी जैसवाल के साथ की शादी (Photo: X)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिना खान पिछले कुछ काफी समय से कैंसर से जंग लड़ रही हैं। एक्ट्रेस को स्टेज 3 कैंसर है। इस पूरी जर्नी को हिना ने अपने फैंस के साथ शेयर किया और वह एक योद्धा की तरह इस बीमारी से लड़ रही हैं। इस पूरे सफर में उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल एक मजबूत स्तंभ की तरह उनके साथ खड़े हैं।

हिना और रॉकी का वीडियो हो रहा वायरल

अब हिना और रॉकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर ये लग रहा है कि दोनों शादी कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले कि आप अपने दिमाग के घोड़ों को दौड़ाना शुरू करें, आपको बता दें कि यह वीडियो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के सेट का है। जी हां, ऐसा लग रहा है कि हिना और रॉकी शो में गेस्ट होंगे और हो सकता है कि यह वेडिंग थीम वाला एपिसोड हो।

यह भी पढ़ें: 'हार मानने के 100 कारण हैं...', कैंसर में Hina Khan के लिए BF रॉकी ने दिए इतने बलिदान, वीडियो देख भर आएगा दिल

डांस करते नजर आए निक्की और तेजस्वी

वीडियो में, मास्टरशेफ के अन्य कंटेस्टेंट ऐसे नाच रहे हैं जैसे कि वे हिना और रॉकी की बारात का हिस्सा हों। वहीं शो की सबसे सीनियर सदस्य उषा नाडकर्णी, आरती के साथ उनका स्वागत करती हैं। येलो कलर के फ्लोरल प्रिंट के डिजाइनर सूट में हिना काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं। वहीं रॉकी क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए। दोनों ने पैपराजी के साथ जमकर पोज दिए।

फैंस ने पूछे शादी को लेकर सवाल

ये वीडियो देखने के बाद फैंस भी कंफ्यूज हो गए कि आखिर हो क्या रहा है। एक यूजर ने लिखा,'हिना की शादी है?' दूसरे ने कामना की कि आशा है कि वे वास्तव में जल्द ही शादी कर लेंगे। उसने लिखा,"मुझे आशा है कि आप सच में शादी कर रहे हैं।" तीसरे ने पूछा, "यह किसकी शादी है?" बता दें कि हिना और रॉकी पिछले कई सालों से डेट कर रहे हैं, लेकिन अभी तक शादी के बंधन में नहीं बंधे हैं। इस मुश्किल घड़ी में रॉकी हमेशा एक्ट्रेस के साथ हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने उनके लिए एक पोस्ट भी शेयर किया था।

हिना ने लिखा था,'तुम वो इंसान हो जिसने मेरे मुश्किल वक्त में हमेशा मेरा साथ दिया। जब मैंने सिर शेव किया तो तुमने भी किया और जब मेरे बाल बढ़ने लगे तो तुमने भी अपने बाल बढ़ाने शुरू किए।

यह भी पढ़ें: Hina Khan ने डॉक्टर को दी रिश्वत! छुपाई कैंसर ट्रीटमेंट की बात, एक्ट्रेस रोजलिन खान ने लगाए गंभीर आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।