यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रेड हॉट जालीदार बैकलेस ड्रेस में हिना खान दिखीं कातिलाना, वायरल फोटो देख फैंस की थम गई दिल की धड़कने
हिना खान (Hina Khan) इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी के बारे में उन्होंने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए बताय ...और पढ़ें

HighLights
- हिना खान अक्सर चर्चा में रहती हैं
- एक्ट्रेस के ड्रेसिंग सेंस की खूब तारीफ होती है
- अब उनका एक ग्लैमरस लुक चर्चा में बना हुआ है
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से हिना खान (Hina Khan) ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। इसके अलावा भी छोटे पर्दे पर उन्होंने कई हिट शोज दिए। एक्ट्रेस कई रियलिटी शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं। सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस के 11वें सीजन में वह फिनाले तक पहुंची थीं। इन दिनों एक्ट्रेस कैंसर से जंग लड़ रही हैं और लोगों को लगातार हिम्मत देने का काम कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट के बारे में बताया था। इसके बाद अब उनकी ग्लैमरस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है।
हिना खान के फैशन सेंस की अक्सर चर्चा होती है। यंग गर्ल्स तो उनके लुक से इंस्पिरेशन भी लेती हैं। वेस्टर्न हो या फिर ट्रेडिशनल आउटफिट हिना हर तरह की ड्रेस में ग्लैमरस दिखने का टैलेंट रखती हैं। पार्टी से लेकर हर इवेंट के लिए लड़कियां उनकी ड्रेस को कॉपी करती हैं।

Photo Credit- Instagram
हिना खान की बैकलेस ड्रेस
टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस हिना खान जिस तरह की आउटफिट कैरी करती हैं, वही फैशन बन जाता है। इन दिनों उनकी एक बैकलेस ड्रेस ट्रेंड कर रही है। यह पार्टी परफेक्ट ड्रेस है, जिसमें एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज किसी के भी दिल की धड़कनों को आसानी से बढ़ा सकता है। सोशल मीडिया पर उनकी इस ड्रेस की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं।

Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- 'नहीं लगा सकती नेल पेंट,' कैंसर में Hina Khan के सामने खड़ी हुई नई मुसीबत! बयां किया दर्द
सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस की इस ड्रेस की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस जालीदार ड्रेस में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं। अगर आप पार्टी के लिए आउटफिट का चयन नहीं कर पा रही हैं, तो उनकी इस ड्रेस के स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं।
खबरें और भी

Photo Credit- Instagram
इससे ओवरऑल लुक कमाल लगेगा। अगर आप चाहे, तो एक्ट्रेस की तरह बालों का जुड़ा बना सकती हैं। आमतौर पर बैकलेस ड्रेस के साथ ओपन हेयर ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। फिर भी आप चाहे तो बालों को अपने हिसाब से भी स्टाइल कर सकती हैं।

Photo Credit- Instagram
हिना खान के पॉपुलर शोज
छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी इन दिनों सक्रिय नजर आ रही हैं। टीवी पर उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है, कसौटी जिंदगी की और बिग बॉस 11 जैसे पॉपुलर शोज में देखा जा चुका है। इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।