विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुप नहीं बैठीं Hina Khan, कैंसर को झूठा बताने वाली रोजलिन के लिए वीडियो शेयर कर कहा- I Don't Give...

Published: Fri, 21 Feb 2025 07:23 PM (IST)

एक्ट्रेस रोजलिन खान काफी लंबे समय से हिना खान को उनकी बीमारी के चलते टारगेट कर रही हैं। रोजलिन का ...और पढ़ें

हिना खान ने दिया रोजलिन को जवाब (Photo: Instagram)
हिना खान ने दिया रोजलिन को जवाब (Photo: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिना खान के कैंसर को लेकर पिछले काफी समय से एक्ट्रेस रोजलीन खान उन्हें टारगेट कर रही हैं। हिना खान को स्टेज 3 का कैंसर है जिसके बारे में उन्होंने अपने फैंस को पिछले साल जुलाई में बताया था। एक्ट्रेस का ट्रीटमेंट चल रहा है और कई कीमोथेरेपी सेशन भी हो चुके हैं।

रोजलिन ने हिना खान पर लगाए आरोप

हालांकि इन सबके बीच रोजलिन लगातार हिना पर इल्जाम लगाती रहीं कि वो पब्लिसिटी स्टंट के तौर पर अपनी बीमारी का इस्तेमाल कर रही हैं। रोजलिन लगातार ये दावा कर रही हैं कि हिना को स्टेज 3 नहीं बल्कि स्टेज 2 का कैंसर है।

इससे पहले रोजलिन ने हिना खान की रिपोर्ट्स शेयर की थीं। रोजलिन ने कहा कि जल्दी पता चलने की वजह से हिना खान ने जल्दी इलाज करवाया और जल्दी ठीक होकर काम पर लौट गईं। लेकिन उन्होंने नकली बहादुरी दिखाने के लिए झूठ बोला। उन्होंने हिना को मौका परस्त बताया।

यह भी पढ़ें: Hina Khan ने डॉक्टर को दी रिश्वत! छुपाई कैंसर ट्रीटमेंट की बात, एक्ट्रेस रोजलिन खान ने लगाए गंभीर आरोप

आरोपों पर हिना खान ने तोड़ी चुप्पी

अभी तक तो हिना खान ने रोजलीन के इन आरोपों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था लेकिन अब आखिरकार उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। हिना ने सीधे तौर पर तो उन्हें कुछ नहीं कहा लेकिन एक वीडियो जरूर शेयर की है जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि हिना का इशारा रोजलिन की ओर ही है।

View this post on Instagram

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)

घर पर मस्ती से ड्रिंक एंजॉय करती नजर आईं हिना

हिना खान ने पलटवार करते हुए जो वीडियो जारी किया है उससे रोजलीन की बोलती जरूर बंद हो गई है। हिना ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें वो एक गिलास में स्ट्रॉ लगाकर ड्रिंक एन्जॉय करते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान वो काफी खुश और रिलैक्स दिख रही हैं। लेकिन इन सबके बीच एक चीज जिसने फैंस का ध्यान खींचा वो था वीडियो का कैप्शन।

कैप्शन में हिना ने लिखा- 'मैं अपने रूम में उस स्टेज पर हूं जहां मुझे किसी से कोई फर्क नहीं पड़ता। अपने ऑरा को क्लीन कर रही हूं। एक टाइम पर एक सिप।' हिना का अपने हेटर्स को इस तरह से जवाब देना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वो इस पर हंसी वाले इमोजी बनाकर रिएक्ट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सांवले रंग की वजह से Hina Khan के हाथ से निकली Imtiaz Ali की फिल्म, रातों रात 'एनिमल' एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।