Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hindi Diwas 2022: फर्राटेदार इंग्लिश बोलने वाले ये सितारे हैं हिंदी मीडियम से पढ़े, टैलेंट के दम पर बनाई पहचान

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Wed, 14 Sep 2022 12:18 PM (IST)

    Hindi Diwas 2022 हिंदी भारत देश में आधिकारिक तौर पर बोली जाने वाली भाषा है। आज 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे मौके पर हम उन सितारों के ब ...और पढ़ें

    File Photo of Anupam Kher, Sushmita Sen and Pankaj Tripathi
    File Photo of Anupam Kher, Sushmita Sen and Pankaj Tripathi

    नई दिल्ली, जेएनएन। Hindi Diwas 2022: हिंदी हमारी मातृभाषा है। यह कई देशों में बोली जाने वाली आधिकारिक भाषा है। इस भाषा के प्रसार के लिए 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। कहते हैं कि अगर भारत देश में रहकर हिंदी बोलना न आए, तो यहां के लोगों के बीच गुजारा थोड़ा मुश्किल हो जाता है। बॉलीवुड में कई सितारे हैं, जो आज फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हैं। जितनी अच्छी अंग्रेजी बोल लेते हैं, उतनी ही अच्छी उनकी हिंदी भी है।

    क्या आप जानते हैं कि फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वालों में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने पढ़ाई हिंदी मीडियम से की है। आज हिंदी दिवस है और इस मौके पर हम बात करेंगे उन कलाकारों की, जिन्होंने हिंदी मीडियम से पढ़ाई कर बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल किया है।

    1) अनुपम खेर

    अनुपम खेर पिछले कई दशकों से हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वह उन चुनिंदा अभिनेताओं में से हैं, जो बड़े ही सरल शब्दों में हिंदी के शब्दों का प्रयोग करते हैं। इन्होंने पढ़ाई भी हिंदी मीडियम से की थी। वह जिस जमाने में शिमला के डेएवी स्कूल से पढ़े थे, वह हिंदी मीडियम हुआ करता था। अब वह सीबीएसई इंग्लिश मीडियम हो गया है।

    2) मनोज बाजपेयी

    मनज बाजपेयी हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तमिल और तेलुगू भाषी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। अब वह वेब सीरीज भी करते नजर आते हैं। मनोज बाजपेयी, बिहार के चंपारण जिले के नरकटिया टाउन में जन्में और पले बढ़े हैं। उनकी पढ़ाई झुग्गी-बस्ती के बीच स्थित एक स्कूल से हुई है, जो कि हिंदी मीडियम से है।

    खबरें और भी

    3) सुष्मिता सेन

    मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने फिल्में भले ही कम की हों लेकिन, उनके फैंस की कमी आज भी नहीं है। अपनी बातों को स्पष्ट रूप से रखने के लिए जानी जाने वाली सुष्मिता सेन ने लंबे समय तक हिंदी मीडियम स्कूल से पढ़ाई की थी। 9वीं क्लास तक उन्होंने हिंदी मीडियम से पढ़ाई की। इसके बाद इंग्लिश मीडियम स्कूल ज्वाइन किया लेकिन, अंग्रेजी तब भी कमजोर और कच्ची थी। यहां तक कि मिस यूनिवर्स जीतने के दौरान भी उनकी अंग्रेजी पर पकड़ अच्छी नहीं थी। खुद उन्होंने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें स्त्री होने का सार (Essance) का मतलब नहीं पता था। लेकिन, अपने बुद्धि और कौशल से अच्छा जवाब देकर उन्होंने जज को इम्प्रेस किया था।

    4) पंकज त्रिपाठी

    वेब सीरीज और फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके पंकज त्रिपाठी ने भी हिंदी मीडियम से पढ़ाई की है। वह बिहार के डी.पी.एच स्कूल, गोपालगंज से पढ़े हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि हिंदी में उनकी डायलॉग डिलिवरी कमाल की है।

    5) नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक्टिंग में जितने आगे हैं, उतनी ही अच्छी उनकी हिंदी बोलने की कला भी है। वह बहुत ही गरीब परिवार से आते हैं। उनकी शिक्षा भी हिंदी मीडियम से ही हुई है। उन्होंने मुजफ्फरनगर के बुढाना से हिंदी भाषा में पूरी पढ़ाई की है।

    यह भी पढ़ें: Hindi Diwas 2022: हिंदी सीख कर इन विदेशी सुंदरियों ने मचाया तहलका, आज बॉलीवुड में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को दे रहीं टक्कर