Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hit 3 Worldwide Collection: नानी ने कर दिया 'रेट्रो' का सफाया, 13वें दिन ग्लोबल कमाई में हुआ उलटफेर

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Wed, 14 May 2025 10:43 AM (GMT+05:30)

    सस्पेंस थ्रिलर फिल्म हिट 3 (Hit 3) बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर रही है। नानी (Nani) की फिल्म ने सूर्या की रेट्रो (Retro) को बिजनेस के मामले में काफी ...और पढ़ें

    13वें दिन ग्लोबल बाजार में बनी ली जगह (Photo Credit- X)
    13वें दिन ग्लोबल बाजार में बनी ली जगह (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. सस्पेंस थ्रिलर हिट 3 के दीवाने हुए फैंस
    2. 1 मई को थिएटर में रिलीज हुई थी फिल्म
    3. 13वें दिन ग्लोबल बाजार में बनी ली जगह

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Hit 3 Worldwide Collection Day 13: साउथ के सुपरस्टार नानी की फिल्म 'हिट: द थर्ड केस' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 1 मई को 'रेड 2', 'रेट्रो', 'थंडरबोल्ट्स', 'टूरिस्ट फैमिली' और 'द भूतनी' जैसी फिल्मों के साथ रिलीज होने के बावजूद नानी की इस क्राइम थ्रिलर ने शानदार प्रदर्शन किया।

    फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि नानी की दमदार एक्टिंग ने भी फैंस की खूब वाहवाही बटोरी। विदेशी बाजारों में भी फिल्म की कहानी ने दर्शकों को रोमांचित किया, जिसका असर इसके कलेक्शन में साफ दिख रहा है।

    13 दिनों में दुनियाभर में कमाई का तूफान

    बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग साइट bollymoviereviewz.com के अनुसार, 'हिट 3' ने 13वें दिन 1.3 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। फिल्म की कुल वैश्विक कमाई अब 114.05 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। साउथ सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता के बीच नानी की फिल्म का यह प्रदर्शन साबित करता है कि मजबूत कहानी और शानदार कास्ट किसी भी फिल्म को ग्लोबल मार्केट में चमका सकती है। हालांकि, अजय देवगन की 'रेड 2' अभी बॉक्स ऑफिस पर नानी की फिल्म से आगे चल रही है।

    Photo Credit- X

    ये भी पढ़ें- Raid 2 Box Office: छावा की डगर चली रेड 2! नॉन हॉलिडे में भी चल रहा है कमाई का सिक्का

    भारत में भी जोरदार प्रदर्शन

    भारत में 'हिट 3' ने भी अपनी पकड़ बनाए रखी है। वीकडेज में कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी थी, लेकिन 13वें दिन फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ी। सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को फिल्म ने 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो सोमवार से बेहतर है। 

    खबरें और भी

    Photo Credit- X

    भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 73.61 करोड़ रुपये हो गया है। अब फैंस की नजर इस वीकेंड पर है, जब 'हिट 3' नया मुकाम हासिल कर सकती है।

    क्या है हिट 3 की कहानी?

    हिट: द थर्ड केस तेलुगु एक्शन थ्रिलर सीरीज हिट (होमिसाइड इंटरवेंशन टीम) का तीसरा हिस्सा है। नानी इसमें अर्जुन सरकार नाम के एक तेज-तर्रार और गुस्सैल पुलिस ऑफिसर (IPS) की भूमिका में हैं, जो जम्मू-कश्मीर में ट्रांसफर होने के बाद सीरियल किलर्स के एक गैंग का पीछा करता है। कहानी में अर्जुन एक क्रूर मर्डर करता है, लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि ऐसे ही कई मर्डर हो रहे हैं।

    वह इन हत्याओं के पीछे के राज और अपराधी को पकड़ने की कोशिश करता है। श्रीनिधि शेट्टी मृदुला के किरदार में हैं, जो अर्जुन के मिशन में अहम रोल निभाती हैं। फिल्म में सूर्या श्रीनिवास, राव रमेश, और ब्रह्माजी जैसे कलाकार भी हैं। कहानी में एक्शन, सस्पेंस, और हिंसा का तड़का है, जो दर्शकों को बांधे रखता है। हालांकि, कुछ फैंस को कहानी रूटीन और स्क्रीनप्ले कमजोर लगी।

    ये भी पढ़ें- Raid 2 Worldwide Collection: अजय देवगन ने किया 'जाट', 'केसरी 2' का पत्ता साफ! 13वें दिन दुनियाभर में फिल्म का कब्जा