Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sherlyn chopra पर चढ़ा होली का ऐसा खुमार, सब कुछ भूल कर ढोली के ढोल पर बैठ किया बोल्ड डांस

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Wed, 08 Mar 2023 09:48 AM (IST)

    बता दें कि शर्लिन चोपड़ा न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि हमेशा से अपने बोल्ड किरदारों को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्टिंग के साथ शर्लिन सोशल मीडिया पर भी ...और पढ़ें

    Photo Credit : Sherlyn chopra Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit : Sherlyn chopra Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Holi 2023 Sherlyn chopra Bold Dance Video: इस वक्त हर कोई होली के रंग में डूबा नजर आ रहा है। कल यानी 7 मार्च को मायानगरी मुंबई में जमकर होली खेली गई है। कई स्टार्स ने अपने घर पर होली पार्टी दी। होली पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में भला बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn chopra) पीछे कैसे रहतीं। शर्लिन पर इस बार होली का ऐसा खुमार चढ़ा कि बस देखने लायक था। शर्लिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sherlyn Chopra (@_sherlynchopra_)

    शर्लिन पर चढ़ा होली का खुमार

    शर्लिन चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली सेलिब्रेशन के वीडियो शेयर किए है। इन वीडियोज में शर्लिन पर होली की मस्ती साफ देखी जा सकती है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शर्लिन व्हाइट कलर का लहंगा पहन कर होली खेल रही हैं। सब कुछ भूल शर्लिन बिंदास अंदाज में नाचती नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sherlyn Chopra (@_sherlynchopra_)

    ढोल पर बैठ कर शर्लिन ने किया बोल्ड डांस

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि शर्लिन चोपड़ा के साथ उनके कई सारे साथी भी रंग में डूबे दिखाई दे रहे हैं। वहीं, खास बात ये कि शर्लिन होली खेलते वक्त ढोली के ढोल पर जा बैठी और जम कर थिरकती दिखीं। ऐसे में ढोल वाले ने शर्लिन को काफी अच्छे से संभाला। शर्लिन का ढोल पर बैठकर नाचने वाला ये अंदाज काफी खास रहा है। ढोल पर बैठ कर डांस करके हुए एक्ट्रेस काफी हॉट नजर आ रही हैं। शर्लिन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    यह भी पढ़ें: Holi 2023: होली खेलने आई 40 साल की ये एक्ट्रेस सरेआम हुई बोल्ड, एक नहीं दो बार किया लिप-लॉक, वीडियो वायरल

    खबरें और भी