विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन सितारों के घर जमकर होता था होली का हुड़दंग, रंगों के साथ मस्ती में डूबे रहते थे बॉलीवुड के बड़े-बड़े एक्टर

Published: Thu, 21 Mar 2024 12:56 PM (IST)

रंगों (Holi 2024) का त्योहार एक बार फिर लौट आया है। गुलाल से लेकर पिचकारी तक बाजार सज गए हैं। ...और पढ़ें

बॉलीवुड की मशहूर होली पार्टियां, (X Image)
बॉलीवुड की मशहूर होली पार्टियां, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में होली का एक अलग ही रंग-ढंग देखने को मिलता है। पब्लिक में हमेशा शांत दिखने वाले सितारे रंगों के त्यौहार पर जमकर हुड़दंग करते हैं। अब एक बार फिर होली का सुरूर चढ़ने वाला है। ऐसे में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कुछ मशहूर होली पार्टियां याद आती हैं। जहां, सितारों का मेला लगता था।

दिग्गज अभिनेता राज कपूर के स्टूडियो में होने वाली होली पार्टी सबसे ज्यादा मशहूर है। इसके अलावा लेखक जावेद अख्तर और शबाना आजमी भी अपने घर ग्रैंड पार्टी देते थे, लेकिन कोविड- 19 ने बॉलीवुड की इस मस्ती पर ग्रहण लगा दिया। ज्यादातर स्टार्स ने महामारी के बाद अपने घर होली पार्टी करना बंद कर दिया, लेकिन साल 2024 में एक बार फिर ग्रैंड होली पार्टी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- 'मिस्टर इंडिया' को लेकर जावेद अख्तर ने बोनी कपूर से कही थी सौ टके की बात, मान लेते तो दशकों पहले बन जाता सीक्वल

आरके स्टूडियो की होली पार्टी

होली के मौके पर कपूर फैमिली की होली पार्टी आज भी चर्चा में रहती है। नीतू कपूर और करीना कपूर अक्सर पार्टी की अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आरके स्टूडियो की होली पार्टी का एक अलग रुतबा था। इस पार्टी में शामिल होना स्टार्स के लिए शान की बात होती थी। राज कपूर खुद इस होली पार्टी की मेजबानी करते थे।

अमिताभ बच्चन की होली पार्टी

रंग बरसे, होली खेले रघुवीरा और होली के दिन दिल मिल जाते है, समेत अमिताभ बच्चन ने होली के कई गाने बॉलीवुड को दिए हैं। बिग बी के घर होने वाली होली पार्टी भी यादगार हैं। अभिनेता से लेकर राजनेता तक, अमिताभ बच्चन के घर होली के मौके पर कई नामी चेहरे देखने को मिलते थे। बिग बी, होली पार्टी में अपने मेहमानों का स्वागत टीका और गुलाल से करते थे।

जावेद अख्तर- शबाना आजमी

जावेद अख्तर और शबाना आजमी भी अपनी होली पार्टी के लिए खूब चर्चा बटोरते हैं। उनके घर होने वाली होली पार्टी का ट्रडीशन 40 साल पुराना है। इसकी शुरुआत शबाना आजमी के पापा कैफी आजमी ने की थी, जिसे शबाना आजमी ने बरकरार रखा।

शाह रुख खान की होली पार्टी

शाह रुख खान और गौरी खान भी अपने घर जबरदस्त होली पार्टी देने वाले स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं, लेकिन अब उनके घर पार्टी नहीं होती। किंग खान की पार्टी को लेकर कहा जाता है वो अपने मेहमानों का स्वागत मोगरे की माला से करते थे।

यह भी पढ़ें- जब जावेद अख्तर पर मध्य प्रदेश के सूरमा भोपाली ने कर दिया था केस, 'शोले' की इस बात से बुरी तरह गए थे उखड़

सुभाष घई की होली पार्टी

फिल्ममेकर सुभाष घई के घर होने वाली होली पार्टी भी खूब ध्यान खींचती थी। 90 के दशक में होने वाली इस पार्टी में सितारे मस्ती में सराबोर नजर आते थे। सुभाष घई की एक होली पार्टी से शाह रुख खान और गौरी खान एक वीडियो आजतक खूब देखा जाता है, जिसमें दोनों जमकर डांस करते और एक-दूसरे को पानी में डूबो-डूबो कर होली खेलते नजर आए।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।