Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi Songs 2023: 'बलम पिचकारी' से लेकर 'रंग बरसे' तक, इन गानों के साथ इस बार होली बनाइए स्पेशल

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 06 Mar 2023 05:46 PM (IST)

    Popular Bollywood Holi Songs 2023 रंगों का त्यौहार होली बॉलीवुड के गानों के बिना अधूरा है। कुछ ही दिनों में होली आने वाली है। इसके साथ हिंदी के पॉपुलर ...और पढ़ें

    Popular Bollywood Holi Songs 2023, Twitter Images
    Popular Bollywood Holi Songs 2023, Twitter Images

    नई दिल्ली, जेएनएन। Popular Bollywood Holi Songs 2023: साल का सबसे बड़ा त्योहार होली कुछ ही दिनों में आने वाली है। रंगों के शौकीन अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। अगर आप भी होली के सेलिब्रेशन में कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए गानों की ऐसी प्ले लिस्ट लेकर आए हैं, जो होली आपके लिए और भी मजेदार बना देगा। 

    गाना: गो पागल

    फिल्म: जॉली एलएलबी 2

    साल 2017 में आई इस फिल्म में अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी ने लीड रोल निभाया था। फिल्म में होली का सेलिब्रेशन भी शामिल था और इसे गाना गो पागल के साथ पिक्चराइज किया गया था। गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था। गो पागल को रैपर रफ्तार और निंदी कौर ने अपनी आवाज दी है।

    गाना: बलम पिचकारी

    फिल्म: ये जवानी है दीवानी

    रोमांटिक ड्रामा ये जवानी है दीवानी दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की यादगार फिल्मों में से एक है। फिल्म का गाना बलम पिचकारी सुपरहिट रहा था और इसके साथ ही ये होली के फेवरेट सॉन्ग्स में शुमार हो गया।

    गाना: डू मी अ फेवर लेट्स प्ले होली

    फिल्म: द रेस अगेंस्ट टाइम

    अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा स्टारर द रेस अगेंस्ट टाइम साल 2005 में आई थी। फिल्म के सभी गानों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन होली सॉन्ग डू मी अ फेवर लेट्स प्ले होली ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी। गाने को सुनिधि चौहान और अनु मलिक ने आवाज दी है।

    गाना: होली खेले रघुवीरा

    फिल्म: बागबान

    अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया बागबान का गाना होली खेले रघुवीरा होली के लिए लोगों का ऑल टाइम फेवरेट सॉन्ग है। इस गाने को आवाज अमिताभ बच्चन, अलका याज्ञनिक, सुखविंदर सिंह और उदित नारायण ने दी है, जबकि बोल समीर ने लिखे हैं।

    खबरें और भी

    गाना: रंग बरसे

    फिल्म: सिलसिला

    फिल्म सिलसिला का गाना रंग बरसे आइकोनिक गानों की लिस्ट में गिना जाता है। 1981 में आई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, रेखा और संजीव कुमार ने लीड रोल निभाया था। गाने में इन चारों की अधूरी प्रेम कहानी को खूबसूरत अंदाज में बयां किया गया। रंग बरसे के बोल हरिवंश राय बच्चन ने लिखे थे।