Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hollywood Loves Indian Food: बर्गर-पिज्जा नहीं लिट्टी चोखा और आलू चाट के दीवाने हैं ये हॉलीवुड स्टार्स

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Tue, 13 Sep 2022 06:39 PM (IST)

    From Shakira to Lady Gaga Hollywood Stars Love Indian Food बॉलीवुड स्टार्स के फेवरेट फूड के बारे में तो अक्सर सुनने को मिल जाता है लेकिन दिलचस्प बात य ...और पढ़ें

    From Shakira to Lady Gaga Hollywood Stars Love Indian Food, Instagram
    From Shakira to Lady Gaga Hollywood Stars Love Indian Food, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। From Shakira to Lady Gaga Hollywood Stars Love Indian Food: रस मलाई, गाजर का हलवा, आलू चाट, समोसा और कचौड़ी समेत कई ऐसे इंडियन फूड है जिनके नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। सिर्फ देश ही नहीं विदेश में भी भारतीय व्यंजनों की धूम है। यहां तक की कई ऐसे हॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं जो बर्गर- पिज्जा छोड़ लिट्टी चोखा और रस मलाई जैसे इंडियन फूड के दीवाने हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही हॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताएंगे जो भारतीय व्यंजनों को देख खुद को रोक नहीं पाते और उन्हें कौन सी इंडियन डिश पसंद है।

    शकीरा

    इंटरनेशनल स्टार शकीरा इंडियन चिकन की दीवानी हैं, उन्हें इंडियन चिकन की सभी डिशेस पसंद है। चिकन टिक्का और अफगानी चिकन तो उनका फेवरेट है। इसके अलावा वे डेजर्ट में रसमलाई और गाजर का हलवा बेहद पसंद करती हैं। दिलचस्प बात यह है कि शकीरा को उनके पार्टनर स्पेनिश फुट बॉलर जेरार्ड पिके ने इंडियन डिश के बारे में बताया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shakira (@shakira)

    टॉम क्रूज

    मिशन इम्पॉसिबल और टॉप गन जैसी फिल्मों के लिए मशहूर एक्टर टॉम क्रूज को चिकन टिक्का मसाला और इंडियन लॉबस्टर पसंद करते हैं। इंडियन फूड का मजा लेने के लिए टॉम अक्सर अपने पास के इंडियन रेस्ट्रॉन्ट में जाते रहते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Tom Cruise (@tomcruise)

    यह भी पढ़ें- Aryan Khan's First Ad: अपने पहले सोशल मीडिया विज्ञापन से जुड़े आर्यन खान, शाह रुख खान बोले- पिता में जो कुछ...

    मैडोना

    अमेरिकन सिंगर और राइटर मैडोना को साउथ इंडियन डिश पसंद हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह इंडिया गई थीं तो उन्हें पता चला कि कैसे डायटिंग में भूख को इडली खाकर पूरा किया जा सकता हैं। मैडोना को भारतीय खानों की खुशबू बेहद पसंद हैं, जैसे करी में ताजा धनिया की महक।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Madonna (@madonna)

    लेडी गागा

    लेडी गागा से बढ़ा तो शायद ही कोई हॉलीवुड एक्टर इंडियन फूड का दीवाना होगा। एक समय पर तो लेडी गाग की दीवानगी इतनी बढ़ गई थी कि वह दिन में तीन बार इंडियन करी खाती थीं और तब जाकर बंद किया जब उनके मैनेजर ने उन्हें मना किया। गागा को चिकन लबाबदार बेहद पसंद है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Lady Gaga (@ladygaga)

    मैंडी मूर

    हॉलीवुड स्टार मैंडी मूर इंडियन मसाला चाय काफी दीवानी हैं। मैंडी को बिहार का फेमस खाना लिट्टी चोखा काफी पसंद है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Mandy Moore (@mandymooremm)

    यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के ऐसे कपल जिनके लिए प्यार में उम्र मायने नहीं रखती