विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: देसी 'सूरमा' पर भारी विदेशी AntMan, दो दिन में कमा लिये इतने करोड़

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sun, 15 Jul 2018 01:33 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 10:36 AM (IST)

इस साल हॉलीवुड फ़िल्में बॉलीवुड को कड़ी टक्कर दे रही हैं। बॉलीवुड फ़िल्म सूरमा रिलीज़ के दो दिनों में 8.25 करोड़ का कलेक्शन ही कर सकी है।

Box Office: देसी 'सूरमा' पर भारी विदेशी AntMan, दो दिन में कमा लिये इतने करोड़
Box Office: देसी 'सूरमा' पर भारी विदेशी AntMan, दो दिन में कमा लिये इतने करोड़

मुंबई। 'एंटमैन एंड द वास्प' के साथ भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर हॉलीवुड फ़िल्मों के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। बीते शुक्रवार रिलीज़ हुई सुपरहीरो फ़िल्म 'एंटमैन एंड द वास्प' ने दो दिनों 12.50 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन किया है। वहीं, बॉलीवुड फ़िल्म सूरमा को महज़ 8.25 करोड़ ही मिल सके हैं।

शुक्रवार 13 जुलाई को रिलीज़ हुई 'एंटमैन एंड द वास्प' ने 5.50 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि शनिवार को फ़िल्म ने लगभग 27 फीसदी की जंप लेते हुए 7 करोड़ का कलेक्शन किया। रिलीज़ के दो दिनों में फ़िल्म के इस कलेक्शन को ठीकठाक माना जा रहा है। 'एंटमैन एंड द वास्प' 'एंटमैन' का सीक्वल है। 2015 में आयी 'एंटमैन' में पॉल रड ने मुख्य भूमिका निभायी थी। ये एक पेशेवर अपराधी के सुपरहीरो बनने की कहानी थी, जिसमें हॉलीवुड सुपरस्टार माइकल डगलस ने वैज्ञानिक का किरदार निभाया था।

'एंटमैन' बेहद कामयाब फ़िल्म थी। सीक्वल को भी पीटन रीड ने ही निर्देशित किया है। 'एंटमैन', ऐवेंजर्स के समानांतर सुपरहीरो है। 'एंटमैन एंड द वास्प' की कहानी की पृष्ठभूमि 'एवेंजर्स- कैप्टन अमेरिका' और 'इनफिनिटी वॉर' के बीच के काल खंड में सेट की गयी है। जो दर्शक एवेंजर्स सीरीज़ को फॉलो करते रहे हैं, उन्हें 'एंटमैन द वास्प' में ज़्यादा मज़ा आएगा। 'एंटमैन एंड द वास्प' साल के दूसरे हाफ़ में रिलीज़ होने वाली पहली हॉलीवुड फ़िल्म है, जबकि इस साल भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर आने वाली यह सातवीं हॉलीवुड फ़िल्म है, जिनमें से अधिकतर ने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

पहले हाफ़ की सबसे सफल हॉलीवुड फ़िल्म 'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' है, जिसने 222.69 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फ़िल्म ने 31 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी। भारत में यह किसी हॉलीवुड फ़िल्म की सबसे अधिक कमाई है। 'जुरासिक वर्ल्ड फॉलेन किंगडम' भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 122 करोड़ जमा कर चुकी है। एनीमेशन फ़िल्म इनक्रेडिबल्स 2 लगभग 32 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 48.18 करोड़ का कलेक्शन करके 'डेडपूल2' प्लस में रही, जिसने 11 करोड़ पहले दिन जमा किये थे।

ड्वेन जॉनसन की 'रैम्पेज' ने 26.50 करोड़ का बिज़नेस किया है। 'ब्लैक पैंथर' 38.10 जमा करके फ़ायदे में रही। हालांकि क्रिटिक्स की पसंद रही 'द पोस्ट' महज़ 4.17 करोड़ का कलेक्शन ही कर सकी और फ्लॉप रही। हमेशा की तरह इस बार भी 'एंटमैन एंड द वास्प' बॉलीवुड फ़िल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है।

सूरमा का हुआ यह हाल

'एंटमैन...' के साथ रिलीज़ हुई बॉलीवुड फ़िल्म 'सूरमा' रिलीज़ के दो दिनों में 8.25 करोड़ का कलेक्शन ही कर सकी है। हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की इस बायोपिक फ़िल्म ने 3.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि 5.05 करोड़ का कलेक्शन दूसरे दिन किया। दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू लीड रोल्स में हैं। शाद अली निर्देशित फ़िल्म को चित्रांगदा सिंह ने प्रोड्यूस किया है। फ़िल्म को समीक्षकों का साथ भी मिल रहा है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।