Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alia Bhatt की खूबसूरती पर मोहित दिखीं 87 वर्षीय हॉलीवुड एक्ट्रेस Jane Fonda, एक टक निहारते आईं नजर

    Updated: Sun, 25 May 2025 01:15 PM (IST)

    आलिया भट्ट ने इस साल कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया है। एक्ट्रेस ने कांस के आखिरी दिन गुच्ची ब्रांड की गोल्डन साड़ी पहनी थी। ये पहल ...और पढ़ें

    आलिया भट्ट और हॉलीवुड अभिनेत्री फोंडा (फोटो-एक्स)
    आलिया भट्ट और हॉलीवुड अभिनेत्री फोंडा (फोटो-एक्स)

    HighLights

    1. कान्स से आलिया भट्ट का लुक हुआ वायरल
    2. गुच्ची की साड़ी पहनें आई नजर
    3. जेन फोंडा के साथ आए नजर

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कांस (Cannes Festival) के आखिरी दिन फेस्टिवल में शामिल होकर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने फेस्टिवल की रंगत बढ़ा दी। दो मेट गाला (Met Gala) में शामिल होने के बाद फैंस कांस की रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट को देखने के लिए बेताब थे। फ्रेंच रिवेरा में उन्होंने दो दिन बिताए।

    आलिया ने पहनी गुच्ची की साड़ी

    शियापारेली फ्लोरल-डिटेल वाले मरमेड-कट गाउन (Alia in Gown) से लेकर अरमानी प्रिवी फॉल 2025 लुक तक, आलिया के लुक ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरीं। 24 मई को, जब 78वां कान्स फिल्म फेस्टिवल खत्म होने वाला था, हार्ट ऑफ स्टोन की अदाकारा सिल्वर मेश फैब्रिक में लिपटी हुई, स्वारोवस्की क्रिस्टल से सजी गुच्ची (Gucci) की साड़ी पहनकर रेड कार्पेट पर उतरीं।

    यह भी पढ़ें: Cannes 2025: आलिया भट्ट ने कान्स के रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, Gucci की डिजाइन साड़ी में लगी कमाल

    फोंडा के साथ आलिया ने किया पोज

    अब इस फंक्शन से बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हॉलीवुड स्टार जेन फोंडा आलिया की खूबसूरती और गुच्ची साड़ी-ड्रेस पर पूरी तरह से मोहित होती दिखीं। वीडियो में 87 वर्षीय अभिनेत्री फोंडा, आलिया को प्यार से निहारते हुए दिखाई दे रही हैं। दोनों साथ में पैप्स के लिए पोज करते नजर आए।

    आलिया को देखती रहीं फोंडा

    फोंडा और आलिया दोनों ने मैचिंग गोल्डन-सिल्वर आउटफिट्स पहने हुए हैं। दोनों लोरियल की ब्रांड एंबेसडर हैं। जेन कैमरे की तरफ देखने के बजाय आलिया को देख रही थीं। एक टाइम पर वो उनकी ड्रेस को भी छूती हैं। वहीं आलिया उन्हें देखते हुए एक बड़ी सी मुस्कान पास करती हैं। इससे पहले शुक्रवार को ब्रिजर्टन स्टार सिमोन एश्ले को भी आलिया के साथ पोज करते हुए देखा गया था।

    खबरें और भी

    जेन फोंडा कौन हैं?

    जेन फोंडा एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं। फोंडा लगभग छह दशक से हॉलीवुड का हिस्सा हैं। फोंडा को क्लूट और कमिंग होम जैसी फ़िल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए दो बार अकादमी पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। हॉलीवुड के अलावा वो एक जानी मानी एक्टिविस्ट भी है वियतनाम युद्ध से लेकर जलवायु परिवर्तन तक के मुद्दों पर बोलती रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Cannes 2025: Simone Ashley भी हुईं Alia Bhatt की फैन! एक्ट्रेस से नहीं हटा पा रहीं नजरें