यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Honey Singh ने बादशाह के रैप का उड़ाया मजाक? कहा- 'ऐसे लिरिक्स लिखवाने हैं'
हनी सिंह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा हनी सिंह और बादशाह का झगड़ा भी काफी समय सुर्खियों में था। हालांकि ...और पढ़ें

HighLights
- रैपर हनी सिंह ने बादशाह को लेकर किया पोस्ट
- 'इंडियन आइडल 15' को जज कर रहे बादशाह
- वीडियो को शेयर करते हुए हनी ने तंज कसा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यो यो हनी सिंह और बादशाह ने पिछले 15 साल के झगड़े पर फुल स्टॉप लगाते हुए अपने आपसी मनमुटाव को खत्म कर दिया था। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक लेटेस्ट पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि एक्टर ने इस आग को फिर से हवा दे दी है।
हनी सिंह ने बादशाह पर कसा तंज
दरअसल हनी सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वो बादशाह पर तंज कसना चाह रहे हैं। इस स्टोरी के बाद से फैंस इनकी लड़ाई के बारे में फिर से बात करने लगे हैं। हनी ने इंस्टा स्टोरी में जो वीडियो शेयर किया है वो इंडियन आइडल 15 का प्रोमो वीडियो है।
यह भी पढ़ें: एक साल बाद Yo Yo Honey Singh को आई छोटी बहन की याद, अचानक से मिलने पहुंचे मेलबर्न
इस वीडियो में बादशाह विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल को अपनी फ्री स्टाइल रैपिंग स्किल्स दिखा रहे हैं। एक रैंडम रैप बनाते हुए बादशाह गाते हैं,' दिल्ली का गोलगप्पा,मुंबई की भेलपुरी, चंडीगढ़ की लस्सी को गट गट पी जाते हैं।'इस वीडियो को शेयर करते हुए हनी सिंह ने लिखा- 'ऐसे लिरिक्स लिखवाने हैं बस, तकदीर बन जाएगी मेरी।' इसी के साथ उन्होंने एक हंसने वाला इमोजी भी एड किया।

बादशाह को लेकर क्या बोल गए हनी सिंह?
हनी सिंह और बादशाह के बीच का झगड़ा एक मिस्ट्री है जिसकी असल वजह किसी को नहीं पता है। दोनों रैपर्स ने एक-दूसरे के खिलाफ डिस ट्रैक जारी किए था। एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने बताया था कि उन्हें ऐसे लोगों से परेशानी होती है जो वास्तविक नहीं हैं। यह टिप्पणी बादशाह के बैकग्राउंड को लेकर की गई थी क्योंकि वो एक पैसों वाली फैमिली से आते हैं। इसी इंटरव्यू में हनी सिंह ने कहा था कि उन्हें ऐसे लोगों पर गर्व है जिन्होंने जमीन से उठकर खुद का नाम बनाया है। इसमें उन्होंने रफ्तार, लिल गोलू और इक्का का नाम लिया।
खबरें और भी
View this post on Instagram
हनी सिंह, बादशाह, रफ्तार, लिल गोलू और इक्का माफिया मुंडीर का हिस्सा थे,जिसने 2010 तक काफी सारे हिट गाने दिए। हालांकि बाद में ये ग्रुप किसी कारणवश अलग हो गया। सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 15' की शुरुआत 26 अक्टूबर से होने जा रही है। इसी शो के एक प्रोमो वीडियो में तीनों जज मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इसी का ये वीडियो है जिसमें बादशाह रैप करते हुए नजर आ रहे हैं।