विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यो यो हनी सिंह ने किया खुलासा, क्यों 18 महीने तक जीते रहे गुमनामी में

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 15 Mar 2016 06:15 PM (IST)

यंगस्टर्स के दिलों पर राज करने वाले यो यो हनी सिंह का आज बर्थडे है। उन्होंने करीब 18 महीने तक गुमनामी में रहने पर खुलकर बोला है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। यंगस्टर्स के दिलों पर राज करने वाले यो यो हनी सिंह का आज बर्थडे है। 15 मार्च 1983 को जन्मे हनी सिंह उम्र के 33वें पड़ाव पर पहुंच गए। हालांकि रैपर, म्यूजिक प्रोड्यूसर, सिंगर और एक्टर के रूप में सफलता की सीढि़या चढ़ने वाले हनी सिंह पिछले करीब 18 महीने गुमनामी में जीते रहे। अब जाकर उन्होंने इतने महीनों तक लाइमलाइट से दूर रहने की वजह पर खुलकर बोला है।

आलिया और रणवीर चुपके-चुपके कर रहे साथ काम, इन तस्वीरों से हुआ खुलासा

एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने बताया कि वो नोएडा स्थित अपने घर पर रह रहे थे और बाईपोलर डिसऑर्डर (मेंटल डिसऑर्डर) व एल्कोहलिज्म से जूझ रहे थे। जबकि हनी सिंह के कथित तौर पर गायब होने को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं थीं। कुछ का कहना था कि वो ड्रग ओवरडोज के लिए रिहैब सेंटर में हैं, जबकि कुछ के मुताबिक एक शो में कथित तौर पर शाहरुख खान के साथ विवाद के कारण उन्हें नए प्रोजेक्ट्स नहीं मिल पा रहे हैं। मगर अब खुद हनी सिंह ने यह कहकर इस तरह की चर्चाओं पर विराम लगा दिया है कि वो बाईपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं। उनके मुताबिक, 18 महीनों के दौरान उन्होंने चार डॉक्टर्स बदले। दवाओं का उन पर असर ही नहीं हो रहा था और चीजें बदतर होती जा रही थीं।

आमिर का पुश्तैनी घर बना जुआरियों का अड्डा, अम्मी को गिफ्ट में देने की है चाहत

हनी सिंह ने यह भी बताया कि इस स्थिति से जूझते हुए उन्होंने 50 से ज्यादा कविताएं लिखीं, जिनको अब पब्लिश करने की इच्छा है। हनी सिंह ने कहा कि उनके फैंस को यह देखना चाहिए कैसे वो मुश्किल स्थितियों का सामना करते हुए विनर के तौर पर आगे आए हैं। खैर, उनकी एक बार फिर से धमाकेदार वापसी हो चुकी है। फिलहाल इन दिनों अपनी अगली पंजाबी फिल्म 'जोरावर' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वो एक्शन करते भी नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है।