यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बॉलीवुड के खलनायक की बेटी खूबसूरती में माशाल्लाह, Bold लुक से लगाती हैं आग, इस फील्ड में छाप रहीं नोट
बॉलीवुड में खलनायक की भूमिका निभाकर मशहूर हुए अभिनेता गैविन पैकर्ड (Gavin Packard) की बेटी भले ही फिल्मी दुनिया में एक्टिव नहीं हैं लेकिन वह सोशल मीडि ...और पढ़ें

HighLights
- गैविन पैकर्ड कई फिल्मों में बने खलनायक
- बॉडीबिल्डर भी रह चुके हैं गैविन पैकर्ड
- गैविन पैकर्ड की बेटी अलग फील्ड में कर रहीं काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गैविन पैकर्ड बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत खलनायकों में से एक थे जिनकी फीजिक्स के लोग दीवाने थे। उन्होंने कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों में छोटी लेकिन मजबूत भूमिकाएं निभाई हैं, जिसमें चमत्कार, सड़क, त्रिदेव, मोहरा और करण अर्जुन फिल्मों के नाम शुमार हैं।
गैविन पैकर्ड अभिनेता होने के साथ एक नेशनल अवॉर्ड विनिंग बॉडीबिल्डर भी थे। वह सुनील शेट्टी, संजय दत्त और सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा समेत बॉलीवुड के कई सेलेब्स के ट्रेनर भी रह चुके हैं। आज भले ही गैविन इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी बेटी अपने पिता का नाम रोशन कर रही हैं।
बेहद बोल्ड हैं खलनायक की बेटी
गैविन पैकर्ड की दो बेटियां हैं, एरिका पैकर्ड और कैमिली पैकर्ड। कैमिली तो खुद को लाइमलाइट से दूर रखती हैं, लेकिन एरिका ग्लैमर वर्ल्ड में खूब चर्चा में रही हैं। भले ही उन्होंने फिल्मों में काम नहीं किया है, लेकिन वह एक फेमस मॉडल हैं और कई ऐड्स में काम भी किया है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और बोल्ड फोटोज शेयर करने से जरा भी नहीं हिचकिचाती हैं।
यह भी पढ़ें- 'हमारे लिए यह...', Shahid Kapoor ने एक्स गर्लफ्रेंड Kareena Kapoor के साथ रीयूनियन पर दिया ऐसा रिएक्शन
Photo Credit - Instagram
रणबीर कपूर के साथ जुड़ा नाम
एरिका पैकर्ड ने अभिनेता रणबीर कपूर के साथ भी कई ऐड्स में काम किए हैं। यही नहीं, ऐसी चर्चा भी रही है कि कटरीना कैफ से ब्रेकअप के बाद अभिनेता ने एरिका को डेट किया था। दोनों की फोटोज भी खूब वायरल हुई थीं। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।
खबरें और भी
Photo Credit - Instagram
श्रद्धा कपूर के भाई को कर चुकी हैं डेट
एरिका पैकर्ड ने श्रद्धा कपूर के भाई और शक्ति कपूर के बेटे सिद्धार्थ कपूर को भी डेट किया है। दोनों करीब एक दशक तक रिलेशनशिप में रहे थे, लेकिन 2014 में किसी कारण उनका ब्रेकअप हो गया था।
Photo Credit - Instagram
खतरों से भी खेल चुकी हैं एरिका
कई मशहूर फैशन डिजाइनर के लिए रैम्प वॉक कर चुकीं एरिका पैकर्ड रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में भी नजर आ चुकी हैं। आज एरिका फेमस मॉडल और डिजिटल क्रिएटर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख 42 हजार फॉलोअर्स हैं। उन्हें वरुण धवन, अर्जुन कपूर, कियारा आडवाणी, मनीष मल्होत्रा, तारा सुतारिया, कार्तिक आर्यन, मलाइका अरोड़ा और सबा आजाद जैसे सेलेब्स फॉलो करते हैं।