Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Housefull 5 में कॉमेडी के साथ मर्डर मिस्ट्री! थिएटर जाने से पहले जानिए पूरी कहानी

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 01:51 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फ्रेंचाइजी फिल्म का ट्रेलर देखने ...और पढ़ें

    हाउसफुल 5 फिल्म की कहानी क्या है (Photo Credit- IMDb)
    हाउसफुल 5 फिल्म की कहानी क्या है (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. हाउसफुल 5 फिल्म 6 जून को होगी रिलीज
    2. फिल्म ट्विस्ट के साथ देगी सिनेमाघरों में दस्तक
    3. अक्षय कुमार स्टारर फिल्म की कहानी क्या होगी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाउसफुल 4 साल 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय कुमार के राजकुमार बाला के किरदार को खूब पसंद किया गया था। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म ने लोगों को सिनेमाघरों में आकर्षित करने का काम किया। इसके बाद अब खिलाड़ी कुमार इस फिल्म के सीक्वल हासउफुल 5 के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। रिलीज से पहले जानते हैं कि फिल्म की कहानी का प्लॉट क्या है।

    बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म हाउसफुल 5 कल यानी 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह मूवी हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म है। इसमें दर्शकों को कॉमेडी के साथ मर्डर मिस्ट्री का रोमांच भी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा।

    हाउसफुल 5 की कहानी क्या है?

    साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हाउसफुल 5 के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इस इवेंट के दौरान उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक रोचक खुलासा भी किया था, जिसकी वजह से मूवी रिलीज से पहले चर्चा में बनी हुई है। कहानी की बात करें, तो इसकी शुरुआत एक क्रूज शिप से शुरू होती है। जहां एक अरबपति अपनी 100वें जन्मदिन के मौके पर अपनी पूरी संपत्ति 'जॉली' नाम के व्यक्ति को देने की घोषणा करता है।

    Photo Credit- IMDb

    ये भी पढ़ें- Friday Releases: शुक्रवार को थिएटर्स में होगा धमाल, OTT पर मचेगा बवाल, रिलीज होंगी ये नई मूवीज-सीरीज

    हालांकि, कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है, जब एक नहीं, तीन लोग अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन खुद को जॉली बताते हैं। इस भ्रम के दौरान ही उस अरबपति की हत्या हो जाती है। इसके बाद फिल्म की स्टोरी में एख रहस्यमय मोड़ आता है। फिर दो पुलिस अधिकारी इस मर्डर की जांच में जुट जाते हैं। इससे आगे की कहानी जानने के लिए आपको सिनेमाघरों में जाना होगा।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    फिल्म के होंगे दो क्लाइमेक्स

    हाउसफुल 5 के साथ बॉलीवुड में एक नया प्रयोग भी किया जा रहा है। दरअसल, हाउसफुल 5 फिल्म के दो अलग-अलग पार्ट को रिलीज किया जाएगा। इसका मतलब है कि दोनों पार्टों में क्लाइमेक्स और कातिल अलग होगा। यह प्रयोग दर्शकों को एक नया अनुभव दे सकता है। हाउसफुल फ्रेंचाइजी को पसंद करने वाले प्रशंसकों तो इसके दोनों पार्ट को देखने की योजना बना चुके हैं। खास बात है कि लोगों को फिल्म के गाने भी काफी पसंद आ रहे हैं। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिलहाल देखना दिलचसप होगा कि ओपनिंग डे पर फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है। 

    ये भी पढ़ें- Housefull 5 Collection: छावा का शिकार करने के तैयार है अक्षय की हाउसफुल 5! रिलीज से 2 दिन पहले छप्परफाड़ कमाई