Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Housefull 5 में हुई 80 के दशक के एक्टर की एंट्री, अक्षय कुमार संग लगाएगा कॉमेडी का तड़का?

    Updated: Tue, 10 Sep 2024 06:44 PM (IST)

    अक्षय कुमार की सफल कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी हाउसफुल की पांचवी किस्त (Housefull 5) को लेकर बीते समय से चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। आए दिन इस मूवी की ...और पढ़ें

    हाउसफुल 5 में एक और एक्टर की एंट्री (Photo Credit-x)
    हाउसफुल 5 में एक और एक्टर की एंट्री (Photo Credit-x)

    HighLights

    1. हाउसफुल का हिस्सा बना ये दिग्गज एक्टर
    2. हाल ही में फिल्म हुई संजय दत्त की एंट्री
    3. अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे ये फिल्मी सितारे

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्माता साजिद नाडियाडवाल की सफल फिल्म फ्रेंचाइजी में हाउसफुल का नाम टॉप पर रहता है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर इस मूवी के अब तक 4 पार्ट रिलीज किए जा चुके हैं और कमाल की बात ये है कि चारों के चारों सुपरहिट साबित हुए हैं। इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने का एलान बीते साल मेकर्स की तरफ से हाउसफुल 5 (Housefull 5) के रूप में किया गया। 

    अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में कई फिल्मी सितारे नजर आने वाले हैं, जिनके नाम पर बीते समय में खूब चर्चा हुई है। अब खबर आ रही है कि 80 का दशक के सुपरस्टार भी हाउसफुल 5 (Housefull 5 Cast) का हिस्सा बनने जा रहा है। 

    हाउसफुल 5 में हुई 67 साल के इस एक्टर की एंट्री

    लंबे वक्त से देखा जा रहा है कि स्टार कास्ट को लेकर हाउसफुल 5 ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अभी कुछ दिन पहले ये खबर सामने आई थी अक्षय कुमार की इस मूवी फरदीन खान और संजय दत्त जैसे कलाकार भी कॉमेडी का तड़का लगाते हुए दिखेंगे। लेकिन अब हाउसफुल 5 की कास्ट में एक और बड़ा नाम जुड़ा गया है, जो 67 वर्षीय अभिनेता जैकी श्रॉफ का है। 

    ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार के साथ Housefull 5 में कॉमेडी का तड़का लगाएगा ये सुपरस्टार, साजिद नाडियाडवाला ने कन्फर्म की एंट्री

    जी हां, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के आधार पर हाउसफुल 5 में जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) का एक अहम किरदार होने वाला है। 1983 में फिल्म हीरो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले जैकी कॉमिक टाइमिंग के लिए काफी फेमस हैं। ऐसे में ये बात तो पक्की है कि वह हाउसफुल 5 में भी फैंस को हंसाने की कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। 

    खबरें और भी

    मालूम हो कि हाउसफुल 5 को लेकर अब तक अक्षय कुमार, फरदीन खान, रितेश देशमुख, संजय दत्त, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और चंकी पांडे जैसे कलाकारों के नामों पर जिक्र हो चुका है। 

    कब रिलीज होगी हाउसफुल 5 

    वैसे तो हाउसफुल 5 को बीते साल दिसंबर में रिलीज किया जाना था। लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट को आगे खिसकाते हुए जून में (Housefull 5 Release Date) कर दिया गया था। ताजा अपडेट के आधार पर ये मूवी इस सिनेमाघरों में दस्तक नहीं देगी। बल्कि 6 जून 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

    ये भी पढ़ें- 'भूत बंगला' के बाद Akshay Kumar की 'हाउसफुल 5' को लेकर भी आई गुड न्यूज, सुनकर फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट