विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Housefull 5 Teaser: कॉमेडी के साथ इस बार क्रूज पर खूनी खेल खेलेंगे ये 18 एक्टर, हाउसफुल 5 का 'किलर' टीजर आउट

Published: Wed, 30 Apr 2025 12:27 PM (IST)

साल 2025 अक्षय कुमार का होने वाला है। स्काई फोर्स और केसरी 2 के बाद अब वह अपनी सबसे बड़ी ...और पढ़ें

हाउसफुल 5 का टीजर हुआ रिलीज/ फोटो- Instagram
हाउसफुल 5 का टीजर हुआ रिलीज/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. एक और ब्लॉकबस्टर की तैयारी में अक्षय कुमार
  2. आ गया सुपरहिट फ्रेंचाइजी हाउसफुल 5 का टीजर
  3. इस दिन सिनेमाघरों में 17 सितारों के साथ आएंगे अक्षय

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाउसफुल 5 अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार-रितेश देशमुख स्टारर इस फिल्म की घोषणा बीते साल हुई थी। ये फिल्म बीते साल ही दीवाली पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन साजिद नाडियाडवाला ने प्लान चेंज कर दिया और फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी। 

अब 'हाउसफुल-5' जून में रिलीज होगी, लेकिन इस बीच ही मेकर्स ने मई की शुरुआत होने से पहले ही फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म ने इस बार एक साथ 18 किरदार आपको हंसाने वाले हैं, जिनको एक-एक करके टीजर में इंट्रोड्यूज करवाया गया। हाउसफुल 5 में इस बार खास बात ये है कि अक्षय कुमार की फिल्म में जितनी कॉमेडी होगी, उतना ही मूवी में रहस्य भी होगा। तो देर क्या करनी, टीजर में क्या है खास, चलिए देख लेते हैं: 

एक लाल परी के चक्कर में जेल जाएंगे 18 सितारे 

हाउसफुल 5 का एक मिनट 16 सेकंड का ये टीजर बहुत ही धमाकेदार और गुदगुदाने वाला है, लेकिन एक किलर सभी की नाक में दम करने वाला है। 'किलर कॉमेडी' टीजर की शुरुआत होती है क्रूज पर पार्टी करते हुए 18 एक्टर्स के साथ, जिसमें एक-एक करके सभी को इंट्रोड्यूज करवाया जाता है। पूरे टीजर में लाल परी मंगवा दो मुझको लाल परी बैक ग्राउंड में बज रहा है और सभी एन्जॉय कर रहे हैं। 

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन तो पहले भी हाउसफुल फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन नाना पाटेकर, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ के किरदार को बड़े ही स्टाइल में छोटे से टीजर में दिखाया गया। हालांकि, इस पूरे टीजर में जो बात सबसे मजेदार है, वह ये कि इस क्रूज पर इन 18 सितारों के बीच में एक किलर मौजूद है, जो इनकी नाक में दम करने वाला है। अब वह किलर कौन होगा, ये तो फिल्म के सिनेमाघरों में आने के बाद ही पता चलेगा। 

ऑडियंस को कैसा लगा 'हाउसफुल 5' का टीजर  

एक घंटे में इस टीजर को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल रहे हैं और फैंस मूवी को अक्षय कुमार की अगली ब्लॉकबस्टर फिल्म बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अक्षय कुमार का रिएक्शन और एक्शन देखकर ही हंसी आने लगी"। दूसरे यूजर ने लिखा, "हो गया अक्षय पाजी का मेगा कमबैक"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "अरे वाह हाउसफुल 5 का टीजर तो फुल पैसा वसूल लग रहा है। फरदीन का कमबैक देखकर खुशी हो रही है। इतनी बड़ी स्टारकास्ट देखकर ऐसा लग रहा है फिल्म नहीं बारात निकल रही है"। 

housefull 5 teaser
Photo Credit- Youtube
हाउसफुल 5 जून में 6 तारीख को सिनेमाघरों में आएगी। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के अलावा मूवी में श्रेयस तलपड़े, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, डीनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितन धीर जैसे सितारे नजर आएंगे। यो यो हनी सिंह के लिए भी हाउसफुल 5 का गाना एक दमदार वापसी होगा। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।