Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Housefull 5 का डबल एंडिंग एक्सपेरिमेंट बनेगा बॉलीवुड के लिए गेम चेंजर? जानिए ट्रेड विशेषज्ञों की राय

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Tue, 03 Jun 2025 09:55 AM (GMT+05:30)

    Houseful 5 का क्रेज दर्शकों में साफ दिख रहा है। ट्रेलर के बाद से फैंस में फिल्म के दो अलग-अलग अंत को लेकर सवाल बने हुए हैं। मेकर्स का दावा है कि यह पह ...और पढ़ें

    6 जून को रिलीज होने वाली है हाउसफुल 5 (Photo Credit- Instagram)
    6 जून को रिलीज होने वाली है हाउसफुल 5 (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. 6 जून को रिलीज होने वाली है हाउसफुल 5
    2. थिएटर्स में दिखेंगे मूवी के दो अलग वर्जन
    3. ट्रेड एक्सपर्ट्स ने रखी नए कॉन्सेप्ट पर राय

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल 5’ अपने अनोखे प्रयोग के साथ 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस बार फिल्म दो अलग-अलग अंत के साथ रिलीज होगी, जिसे ‘हाउसफुल 5’ और ‘हाउसफुल 5ए’ नाम दिया गया है।

    दोनों वर्जन में आखिरी 20 मिनट में अलग हत्यारा और अलग कॉमेडी होगी। निर्माता साजिद नाडियाडवाला का यह नया प्रयोग दर्शकों को दोबारा सिनेमाघर खींचने की कोशिश है, लेकिन ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि यह दांव गेम-चेंजर हो सकता है या फिर उल्टा पड़ सकता है।

    क्या है दो एंडिंग का कॉन्सेप्ट?

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हाउसफुल 5’ में मर्डर मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का है। फिल्म का क्लाइमेक्स हर थिएटर में अलग होगा। उदाहरण के तौर पर, मुंबई के गैटी थिएटर में एक किरदार हत्यारा होगा, जबकि गैलेक्सी थिएटर में कोई और। साजिद नाडियाडवाला ने कहा, “यह विश्व सिनेमा में पहली बार हो रहा है। हम चाहते हैं कि दर्शक दोनों वर्जन देखें।” बुक माय शो पर दोनों वर्जन अलग-अलग लिस्ट किए गए हैं ताकि दर्शकों को साफ जानकारी मिले।

    Photo Credit- X

    ये भी पढ़ें- Housefull 5 Budget: सबसे महंगी कॉमेडी फिल्म बनी ‘हाउसफुल 5', बजट हिला देगा दिमाग की हार्ड डिस्क?

    फिल्म पर ट्रेड विशेषज्ञों की राय

    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसे साहसी कदम बताया, लेकिन कहा कि दर्शकों को कन्फ्यूजन हो सकता है। उन्होंने कहा, “अगर कहानी मजबूत रही तो यह हिट होगा, वरना दर्शक बंट सकते हैं।” विशेषज्ञ अतुल मोहन ने कहा, “यह नया प्रयोग है, लेकिन 375 करोड़ के भारी बजट को देखते हुए जोखिम बड़ा है।” विशेक चौहान ने चेतावनी दी कि अगर दोनों अंत दमदार नहीं हुए, तो दर्शक निराश हो सकते हैं। राज बंसल ने इसे रोमांचक बताया, लेकिन कहा कि सिंगल-स्क्रीन थिएटर्स में शो बांटना मुश्किल होगा।

    खबरें और भी

     Photo Credit- X

    क्या है फिल्म की खासियत?

    तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा और चंकी पांडे जैसे 19 सितारे हैं। ट्रेलर को खूब पसंद किया गया है, और एडवांस बुकिंग में 20,253 टिकट बिक चुके हैं, जिससे 75.06 लाख रुपये की कमाई हुई है। क्या यह प्रयोग बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगा या कन्फ्यूजन बढ़ाएगा, यह रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

    ये भी पढ़ें- Housefull 5 में अलग-अलग थिएटर में दिखेंगे दो कातिल, इससे पहले किन फिल्मों में अपनाया जा चुका है ये ट्रेंड?