विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Entertainment News: लंदन में अगस्त से शुरू होगी हाउसफुल 5, फिल्म से जुड़े ज्यादातर कलाकार कास्ट किए गए

Published: Wed, 15 May 2024 06:00 AM (GMT+05:30)

हाल ही में निर्माताओं ने हाउसफुल फ्रेंचाइजी में अभिनेता अभिषेक बच्चन की वापसी की घोषणा की थी। अब खबरें हैं ...और पढ़ें

लंदन में अगस्त से शुरू होगी हाउसफुल 5
लंदन में अगस्त से शुरू होगी हाउसफुल 5

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लोकेशन हो या कहानी, फिल्मकार अपनी फिल्म में हर बार कुछ न कुछ नया दिखाने की कोशिश करते हैं। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और चंकी पांडे अभिनीत हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म हाउसफुल 5 की शूटिंग जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे ही फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारियां भी सामने आ रही हैं।

इस महीने से फिल्म का प्री प्रोडक्शन काम शुरु होगा

हाल ही में निर्माताओं ने हाउसफुल फ्रेंचाइजी में अभिनेता अभिषेक बच्चन की वापसी की घोषणा की थी। अब खबरें हैं कि निर्देशक तरुण मनसुखानी अगले दस दिनों में फिल्म के लिए लोकेशन की खोज में लंदन रवाना हो जाएंगे। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, तरुण इस महीने से फिल्म का प्री प्रोडक्शन काम शुरु कर देंगे। फिल्म से जुड़े ज्यादातर कलाकार कास्ट किए जा चुके हैं।

फिल्म का प्री प्रोडक्शन काम जून तक चलेगा

फिल्म के अधिकांश हिस्से लंदन में शूट किए जाएंगे। चूंकि अक्षय पिछले कुछ समय के अंतराल पर लंदन में बेल बाटम और खेल खेल में फिल्मों की शूटिंग कर चुके हैं। ऐसे में तरुण अपनी फिल्म लंदन के ऐसे स्थानों पर शूट करना चाहते हैं, जो पहले हिंदी फिल्मों में न दिखाई गई हो। फिल्म का प्री प्रोडक्शन काम जून तक चलेगा। उसके बाद अगस्त में पूरी फिल्म की टीम शूटिंग के लिए लंदन रवाना होगी।

फिल्म की शूटिंग दीवाली से पहले खत्म कर लेने की है

लंदन में शूटिंग के लिए 60-65 दिनों का शेड्यूल तैयार किया गया है। निर्माता निर्देशक की योजना फिल्म की शूटिंग दीवाली से पहले खत्म कर लेने की है। लंदन जाने से पहले फिल्म की पूरी टीम मुंबई में ही फिल्म से जुड़ी रिहर्सल और बाकी तैयारियां भी करेंगी। अक्षय फिलहाल अपनी एक और फ्रेंचाइजी फिल्म जाली एलएलबी 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।