Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    संपत्ति के मामले में रणबीर-अल्लू अर्जुन से आगे हैं विवेक ओबेरॉय, असफलताओं के बावजूद खड़ा किया 1200 करोड़ का साम्राज्य

    Updated: Thu, 28 Nov 2024 05:58 AM (GMT+05:30)

    विवेक ओबेरॉय की कुल संपत्ति 1200 करोड़ बताई गई है और उन्होंने इसका बड़ा हिस्सा फिल्मों की दुनिया से नहीं कमाया है। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा दो स्रो ...और पढ़ें

    संपत्ति के मामले में रणबीर-अल्लू अर्जुन स्टार से आगे हैं विवेक ओबेरॉय
    संपत्ति के मामले में रणबीर-अल्लू अर्जुन स्टार से आगे हैं विवेक ओबेरॉय

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं, लेकिन बॉलीवुड में काफी फिल्म करने के बाद भी वह सुपरस्टार नहीं बन सके। इसके पीछे काफी वजह रही हैं। लेकिन इन दिनों वह एक शानदार नई रोल्स रॉयस कलिनन कार को लेकर चर्चा में हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने नई रोल्स रॉयस खरीदी, लगभग 12 करोड़ की कीमत वाली यह दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक है।

    मुंबई में अगर यह कार मिलेगी तो सबसे बड़े सुपरस्टारों के पास ही मिलेगी। विवेक का फिल्मी करियर तुलनात्मक रूप से उतना सफल नहीं रहा है। इससे कई लोगों को आश्चर्य हुआ कि विवेक नई रोल्स रॉयस का खर्च कैसे उठा सकते हैं। लोगों को शायद यह नहीं पता है कि पिछले दो दशकों में, विवेक ओबेरॉय ने सावधानीपूर्वक एक ऐसा व्यापारिक साम्राज्य बनाया है जिससे अधिकांश भारतीय उद्यमी ईर्ष्या करेंगे।

    सलमान से लड़ाई के बाद सब बदल गया

    विवेक ओबेरॉय ने 2002 में फिल्म कंपनी के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था और इसके बाद साथिया, मस्ती और ओमकारा जैसी हिट फिल्में आईं और यह लगभग तय हो गया था कि विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड पर राज करेगा। लेकिन फिर उनका निजी जीवन उनके पेशेवर जीवन पर हावी हो गया। ऐश्वर्या राय के साथ उनका रिश्ता सलमान खान के साथ उस कुख्यात विवाद का कारण बना। समय के साथ विवेक की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चलनी बंद हो गईं।

    वहीं, ऐसी खबरें भी सामने आईं कि एक सुपरस्टार के खिलाफ जाने के कारण विवेक को इंडस्ट्री से नजरअंदाज किया जा रहा है। हालांकि विवेक ओबरॉय ने काम जारी रखा और रक्त चरित्र और लूसिफर जैसी तेलुगु और मलयालम फिल्मों वह लगातार काम करते रहे।

    खबरें और भी

    विवेक ओबेरॉय के पास आज 1200 करोड़ की संपत्ति

    कई लोगों को यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि तमाम परेशानियों के बावजूद विवेक ओबेरॉय भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं में से हैं। हालांकि, द स्टेट्समैन सहित कई रिपोर्टों ने उनकी कुल संपत्ति 1200 करोड़ बताई है। इससे वह देश के शीर्ष 10 नहीं तो शीर्ष 15 सबसे अमीर अभिनेताओं में शामिल हो जायेंगे। वास्तव में, उनकी संपत्ति रणबीर कपूर (₹350 करोड़), अल्लू अर्जुन (₹340 करोड़), प्रभास (₹250 करोड़) और यहां तक ​​​​कि रजनीकांत (₹400 करोड़) जैसे सफल अभिनेताओं से भी अधिक है।

    विवेक ओबेरॉय ने कैसे बनाया अपना साम्राज्य

    विवेक ओबेरॉय एक बड़े रियल एस्टेट बिजनेसमैन हैं। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा दो स्रोतों से आता है - कर्मा इंफ्रास्ट्रक्चर नामक एक रियल एस्टेट कंपनी और मेगा एंटरटेनमेंट नामक एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी से। विवेक अल मार्जन द्वीप, रास अल खैमा पर 2,300 करोड़ की परियोजना एक्वा आर्क के संस्थापक और स्वर्णिम विश्वविद्यालय के सह-संस्थापक भी हैं। इसके अलावा, वह कई स्टार्टअप्स में एंजेल निवेशक भी हैं। इन सबको मिलाकर विवेक को एक प्रभावशाली संपत्ति पोर्टफोलियो बनाने में मदद मिली है।