विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hrithik Roshan के 19 साल के बेटे रेहान से नजरे नहीं हटा पा रहे लोग, बोले- 'इसे तो हॉलीवुड में जाना चाहिए'

Published: Fri, 28 Mar 2025 08:34 PM (GMT+05:30)

ऋतिक रोशन के बेटे रेहान वाकई बहुत क्यूट और हैंडसम हैं। वो अक्सर अपने पिता के साथ स्पॉट किए जाते ...और पढ़ें

ऋतिक रोशन अपने बेटे के साथ (photo: Instagram)
ऋतिक रोशन अपने बेटे के साथ (photo: Instagram)

HighLights

  1. बहुत हैंडमस हैं ऋतिक रोशन के बेटे
  2. सुजैन खान ने शेयर की तस्वीरें
  3. फैंस ने किए खूब सारे कमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। ऋतिक रोशन का नाम बॉलीवुड के टैलेंटेड स्टार्स में गिना जाता है। ऋतिक ही वो एक्टर थे जो अपनी डेब्यू फिल्म से ही रातों रात स्टार बन गए थे। कहो ना प्यार है ये उनके करियर ने बड़ी पल्टी मारी। इसके अलावा उनके फैंस उन्हें प्यार से ग्रीक गॉड बुलाते हैं। यह कहने की जरूरत नहीं कि जब पिता इतने टैलेंटेड है तो उनके बेटों में कोई ना कोई सामनता तो होगी ही। दरअसल सुजैन ने बचपन से लेकर बड़े होने तक रिहान की कई सारी फोटोज शेयर की हैं। इनमें से एक में रेहान अपने पापा के साथ भी नजर आ रहे हैं।

सुजैन ने लिखा स्पेशल मैसेज

सुज़ैन खान ने बेटे के बर्थडे के मौके पर सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें ऋतिक रोशन भी नजर आ रहे हैं। जी हां, उनके बेटे रिहान रोशन 19 साल के हो गए हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई यह तस्वीर दिल को छू लेने वाली थी, जिसमें सुज़ैन खान ने एक प्यारा सा संदेश भी लिखा था। इसके साथ ही सुजैन ने एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा।

उन्होंने लिखा -‘मेरे रेस्टार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं... जिस पल तुम मेरे जीवन में आए, तुमने मुझे मेरा सबसे मजबूत व्यक्तित्व बनने की शक्ति दी... तुम मेरी दुनिया हो... तुम्हारी आत्मा, तुम्हारा दिल, तुम्हारा दिमाग... सबसे मजबूत है और तुम जो कुछ भी करते हो, उसके प्रति तुम्हारा सफ़र तुम्हारे आस-पास की हर चीज़ और हर किसी को रोशन कर देगा। यही तुम्हारी महाशक्ति है। मैं तुमसे प्यार करती हूं मेरे बेटे... तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो, मेरी सच्चाई का आईना हो और मुझे तुम्हारी मां होने पर बहुत गर्व है... मैं तुमसे शब्दों से परे प्यार करती हूं।'

यह भी पढ़ें:  Krrish 4 में ऋतिक रोशन का होगा डबल रोल, अनाउंसमेंट के साथ फिल्म को लेकर खुला बड़ा राज

फैंस ने फोटो पर किए खूब कमेंट

वहीं फैंस ने भी रेहान की इन फोटोज पर रिएक्ट करने में जरा भी देर नहीं की। एक ने लिखा,"इसको हॉलीवुड में ट्राई करना चाहिए।" दूसरे ने लिखा, "जब ब्रांड आपके खून में है... तो बिल्डिंग में अगला एचआर आप ही होंगे।" एक अन्य ने कहा, "कितने सुंदर बच्चे हैं! बिल्कुल अपने सुंदर माता-पिता की तरह दिखते हैं"। फिर एक ने लिखा,"जन्मदिन मुबारक हो, फ्यूचर स्टार।"

रेहान के छोटे भाई ऋदान रोशन भी अपनी मां सुज़ैन से काफी मिलते-जुलते हैं। रोशन परिवार की इस अगली जेनरेशन में हर किसी की दिलचस्पी है। इससे पहले भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें: Krrish 4 की अनाउंसमेंट होते ही Priyanka Chopra ने किया ऐसे रिएक्ट, वायरल हुआ 'प्रिया' का कमेंट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।