Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hrithik Roshan-Saba Azad: सबा आजाद के साथ नए अपार्टमेंट में शिफ्ट होने पर ऋतिक ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Sun, 20 Nov 2022 03:35 PM (IST)

    Hrithik Roshan-Saba Azad ऋतिक रोशन और सबा आजाद की जोड़ी को उनके कई फैंस पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर मौजूदगी से यह दोनों लाइमलाइट में बने रहते हैं। ह ...और पढ़ें

    File Photo of Hrithik Roshan and Saba Azad. Photo Credit: Hrithik Roshan Twitter
    File Photo of Hrithik Roshan and Saba Azad. Photo Credit: Hrithik Roshan Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। ऋतिक रोशन और उनकी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद अपनी क्यूट प्रेसेंज से सोशल मीडिया पर लाइमलाइट लूटते रहते हैं। कई फैंस दोनों की जोड़ी को पसंद करते हैं। डिनर डेट पर साथ जाने से लेकर पार्टी अटेंड करने तक, दोनों साथ में कई पब्लिक प्लेस पर जा चुके हैं। हाल ही में ऐसी खबर मीडिया में सर्कुलेट हो रही थी कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद अपने रिलेशन को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए तैयार हैं। दोनों नए अपार्टमेंट में शिफ्ट होने वाले हैं, जिसकी कीमत 100 करोड़ बताई गई थी। अब इन खबरों पर ऋतिक ने चुप्पी तोड़ी है। अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कम ही अपडेट देने वाले एक्टर ने सोशल मीडिया पर सबा आजाद के साथ नए घर में मूव इन करने की सच्चाई पर चुप्पी तोड़ी है।

    कुछ दिनों पहले ऐसी खबर थी कि ऋतिक और सबा 'मन्नत' नाम की बिल्डिंग के एक अपार्टमेंट में साथ रहने वाले हैं। अपार्टमेंट के ऊपर के दो फ्लोर रेनोवेट किए जा रहे हैं और यह कपल बहुत जल्द इस अपार्टमेंट में शिफ्ट होने वाले हैं। अब इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए ऋतिक रोशन ने खुलासा किया है कि आखिर सच्चाई क्या है।

    ऋतिक रोशन ने बताई सच्चाई

    विक्रम वेधा एक्टर ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर बताया कि उनके और सबा आजाद के नए घर में मूव इन करने की खबरें गलत हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'इसमें कोई सच्चाई नहीं है। एक पब्लिक फिगर के तौर पर मुझे पता है कि मैं लोगों की नजरों में बना रहूंगा, लेकिन यह अच्छा होगा अगर हम गलत जानकारी को दूर रखें, खासकर रिपोर्टिंग में, जो कि एक रिस्पांसिबल जॉब है।'

    फैंस ने किया ऋतिक का सपोर्ट

    अपने और सबा के बारे में गलत जानकारी को दूर करने के लिए फैंस ने ऋतिक रोशन का सपोर्ट किया है। एक फैन ने लिखा, 'इस तरह की बकवास को इग्नोर करिये। आप सिर्फ अपना काम करिये। हम आपके साथ हैं।' हालांकि, कुछ एक यूजर्स ने इसमें ऋतिक की ही गलती बताई है। एक फैन ने लिखा, 'समस्या यह है कि जब भी फेक न्यूज सर्कुलेट होती है तो आप लोग हमेशा चुप्पी साधे रहते हैं। तब यह आपके चुप रहने की वजह से और ज्यादा हाईलाइट में आ जाती है। हर वक्त।' एक अन्य ने लिखा कि इससे किसी को फर्क नहीं पड़ता।

    खबरें और भी

    वर्क फ्रंट

    इस साल ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा' रिलीज हुई थी, जिसका बॉक्स ऑफिस रिस्पांस एवरेज रहा। अब एक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं। उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया है। दीपिका के साथ यह ऋतिक की पहली फिल्म होगी, जो कि 2024 में रिलीज होगी। वहीं, सबा आजाद ने हाल ही में 'द रॉकेट ब्वाइज' के दूसरे सीजन की शूटिंग खत्म की है।

    यह भी पढ़ें: Ranveer-Rakhi Video: अवॉर्ड नाइट में राखी सावंत संग रणवीर सिंह ने दिया ऐसा पोज, वीडियो देख छूटी फैंस की हंसी

    यह भी पढ़ें: IFFI 2022: सितारों से सजेगा 53वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्मेंस देंगे कार्तिक आर्यन