यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ऋतिक रोशन की EX वाइफ ने किया Fighter का रिव्यू, जानिए सुजैन खान को लगी फिल्म?
Hrithik Roshan Fighter Movie फिल्म फाइटर इस समय में अपनी रिलीज को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। ऋतिक रोशन की इस पॉपुलर को फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स ...और पढ़ें

HighLights
- सुजैन खान ने देखी ऋतिक की फाइटर
- इन सेलेब्स के दिल को छूई फाइटर
- फाइटर को लेकर सुजैन ने लिखी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sussanne Khan on Fighter: अपनी रिलीज को लेकर ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर इस समय लगातार सुर्खियां बटोर रही है। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली ये फिल्म दर्शकों को खूब लुभा रही है। देशभक्ति की शानदार कहानी वाली इस मूवी के शुरुआती रिव्यू असरदार साबित हो रहे हैं।
कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर फाइटर की तारीफ कर चुके हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने इस फिल्म को देखा और अपनी राय दी है।
सुजैन खान ने देखी ऋतिक की फाइटर
मौजूदा समय में तमाम फिल्म किटिक्स और फैंस ने फाइटर को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है, जिसके वजह से ओपनिंग डे पर ऋतिक रोशन की ये मूवी अच्छा बिजनेस करने में कामयाब रही है। इस बीच सुजैन खान ने भी फाइटर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
.jpg)
एक्स हसबैंड की इस मूवी को लेकर सुजैन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा है-
फिल्म के लिए ऋतिक रोशन, ममता आनंद और दीपिका पादुकोण को ढ़ेर सारी बधाई, वाह क्या धामकेदार मेगा मूवी है।
इस तरह से सुजैन ने फाइटर फिल्म की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। कुल मिलाकार कहा जाए तो सुजैन को ऋतिक ये लेटेस्ट फिल्म काफी पसंद आई है।
इन सेलेब्स के दिल को छूई फाइटर
सुजैन खान से पहले हिंदी सिनेमा के तमाम कलाकारों ने डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फाइटर की जमकर तारीफ की है। इस मामले में अनुपम खेर और वाणी कपूर जैसे कई फिल्मी सितारों के नाम सामने आए, जिनको इस फिल्म ने काफी प्रभावित किया है।
ये लाजिमी भी है क्योंकि रिपब्लिक डे के अवसर फाइटर को सिनेमाघरों में से देखने से देशभक्ति की भावना दोगुनी हो जाती है। बता दें कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल का रिस्पॉन्स मिला है, जिसकी वजह से इस मूवी ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की है।