Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'जादू' मिल ही गया...'22 दिन साइकिल चलाकर Hrithik Roshan से मिलने फरीदाबाद से मुंबई पहुंचा फैन

    Updated: Fri, 01 Nov 2024 03:16 PM (IST)

    साल 2003 में ऋतिक रोशन की फिल्म कोई मिल गया रिलीज हुई थी। इसका जादू कैरेक्टर काफी ज्यादा वायरल हुआ था। अब आखिर 21 साल बाद ऋतिक को दोबारा से जादू मिल ग ...और पढ़ें

    ऋतिक रोशन के साथ दिखा जादू (Photo: Instagram)
    ऋतिक रोशन के साथ दिखा जादू (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. फरीदाबाद से मुंबई पहुंचा फैन
    2. ऋतिक रोशन से मिलना चाहता था फैन
    3. जादू के गेटअप से किया सबको हैरान

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। इस बार ऋतिक रोशन की दीवाली कुछ ज्यादा ही खास हो गई। एक्टर को उनके फैंस की तरफ से स्पेशल सरप्राइज मिला है। दरअसल 31 अक्टूबर को हैलोवीन भी मनाया जाता है तो एक्टर के एक जिगरी फैन ने उन्हें इसी का मैशअप सरप्राइज दिया।

    साइकिल से पहुंचा मुंबई

    साल 2003 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म कोई मिल गया तो आपको याद ही होगी। फिल्म के साथ इसका कैरेक्टर जादू भी उतना ही ज्यादा पापुलर हुआ था। अब एक्टर के लिए वो फैन मोमेंट क्रिएट करने के लिए एक फैन फरीदाबाद से उनसे मिलने के लिए मुंबई गया। इसके लिए उसने खुद को जादू के गेटअप में तैयार भी किया। यह लड़का फरीदाबाद से निकला था और 22 दिन का सफर तय कर यह मुंबई पहुंचा और उनके घर के बाहर चार दिनों तक इंतजार किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by official jadu (@jadu_boy79)

    यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan की एक्स वाइफ सुजैन को सबा आजाद ने दिया है यह निक नेम, बर्थ डे पर खास अंदाज में किया विश

    ऋतिक रोशन से मिलने पहुंचा फैन

    अब आखिरकार दीवाली के दिन उनकी किस्मत चमकी और ऋतिक रोशन के साथ उसका मिलना हुआ। ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ निकले हुए थे जब उन्हें जादू दिखाई दिया। उन्होंने उसे पास बुलाकर कुछ पूछा और फोटो भी खिंचाई। इस दौरान सबा ये सब देखकर काफी हैरान दिखीं लेकिन ऋतिक के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान जरूर आ गई। फैन ने कैप्शन में लिखा, 'जादू मिला अपने रोहित से।

    View this post on Instagram

    A post shared by official jadu (@jadu_boy79)

    फैंस ने कई तरह के कमेंट्स

    फिल्म कोई...मिल गया में जादू के किरदार की दर्शकों के दिलों में खास जगह है। फैंस ने जितना प्यार इस फिल्म को दिया उससे ज्यादा प्यार इसके कैरेक्टर जादू को दिया। वहीं फैंस भी इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आपने कड़ी मेहनत की है बधाई हो। दूसरे ने कहा- आपकी मेहनत रंग लाई। जादू अभी भी खुश है कि उसे अपने पसंदीदा एक्टर से मिलने का मौका मिला। ऋतिक ने अपने पिता राकेश रोशन की फिल्म में रोहित मेहरा का रोल किया था। जहां एक एलियन अपने साथियों से बिछड़कर रोहित से मिलता है और जादू से उसकी दोस्ती जादू से हो जाती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan से भी ज्यादा हैंडसम हो गया है Koi Mil Gaya का बिट्टू सरदार, हैंडसम लुक देखकर चौंके लोग