यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hrithik Roshan संग रिश्ते के चलते Saba Azad ने झेली नफरत, बोलीं- 'मैं पत्थर की नहीं बनी, दुख होता है'
Hrithik Roshan Girlfriend Saba Azad हिंदी सिनेमा के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन एक साल से एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट कि ...और पढ़ें

HighLights
- सबा आजाद का ट्रोलिंग पर छलका दर्द
- ऋतिक संग रिलेशनशिप की वजह से सबा को मिली नफरत
- हू इज योर गायनेक में नजर आ रहीं सबा आजाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Hrithik Roshan Girlfriend Saba Azad On Trolling: सबा आजाद (Saba Azad) ने जब से हैंडसम हंक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का हाथ थामा है, वह लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। ऋतिक के साथ रिलेशनशिप में रहने के चलते उन्हें प्यार के साथ-साथ नफरत का भी सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग पर दर्द बयां किया है।
ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने पिछले साल डेटिंग शुरू की थी। तब से ये कपल लगातार सुर्खियों में है। फैमिली फंक्शन हो या फिर डिनर-लंच डेट, ऋतिक और सबा अपनी केमिस्ट्री से फैंस का ध्यान खींचते हैं। यूं तो दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है, लेकिन कई बार सबा ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं।
यह भी पढ़ें- Tiger Nageswara Rao: ट्रेलर लॉन्च के लिए पहली बार मुंबई आएंगे रवि तेजा, इस दिन रिलीज होगी 'टाइगर नागेश्वर राव'
ट्रोलिंग पर छलका सबा आजाद का दर्द
सबा आजाद ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया है कि ऋतिक रोशन के साथ रिलेशनशिप पब्लिक होते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बहुत नफरत मिली। इंडिया टुडे संग बातचीत में सबा ने कहा-
मुझे ऐसी जगह आने में थोड़ा समय लगा, जहां मैं अब चीजों को सिर्फ शोर मानती हूं। नफरत साफ तौर पर दिखती है। मैं पत्थर की नहीं बनी। यह हर्ट करता है। आपको बहुत बेकार महसूस होता है। कई दिन ऐसे होते हैं, जब आप उठते हैं और सोचते हैं, 'मैंने किसी का क्या बिगाड़ा है?' 'मैं तुम्हारा क्या बिगाड़ा है?' मैं अपनी जिंदगी जी रही हूं, आप अपनी जियो। 'आप मेरे खून का इंतजार क्यों कर रहे हैं?'
सबा आजाद ने आगे कहा-
हालांकि, बाद में आपको एहसास होता है कि लोगों की सोच के लिए आप जिम्मेदार नहीं हैं और ना ही इस चीज के लिए कि लोग आपको किस तरह प्रोजेक्ट करते हैं। इससे आपका कोई लेना-देना नहीं है। जैसे ही आपको इसका एहसास होता है, शांति कायम हो जाती है।
पैपराजी कल्चर पर क्या बोलीं सबा आजाद?
सबा आजाद ने बताया कि वह पैपराजी के सामने आने पर डर महसूस करती थीं। बकौल सबा,
खबरें और भी
मैं बहुत प्राइवेट पर्सन हैं। जो लोग मुझे जानते हैं, वो जानते हैं कि मैं मुश्किल से बाहर निकलती हूं। मुझे घर पर रहना पसंद है। शुरू में यह मुश्किल था। यह बहुत डरावना था। मैं झूठ नहीं बोलूंगी। मुझे ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ।
इन दिनों सबा आजाद वेब सीरीज 'हू इज योर गायनेक' में दिखाई दे रही हैं। सीरीज में एक्ट्रेस डॉक्टर की भूमिका निभा रही हैं।