Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hrithik Roshan: अंबानी की पार्टी में सबा आजाद की सैंडल पकड़े नजर आए ऋतिक, यूजर बोले- दीवाना हो तो ऐसा

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 04 Apr 2023 03:48 PM (IST)

    ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ की ग्रैंड ओपनिंग में ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ पहुंचे थे। दोनों की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल भी ...और पढ़ें

    hrithik roshan, NMACC, Saba Azad, Hrithik Roshan Viral Pic, Hrithik Saba Photo, NMACC Event, Hrithik Holding Heels Viral Pic
    hrithik roshan, NMACC, Saba Azad, Hrithik Roshan Viral Pic, Hrithik Saba Photo, NMACC Event, Hrithik Holding Heels Viral Pic

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Hrithik Roshan-Saba Azad: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद (Saba Azad) की लव स्टोरी की बॉलीवुड गलियारों अब मशहूर हो चुकी है। हाल ही में दोनों ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ की ग्रैंड ओपनिंग में एक साथ नजर आए थे। सोशल मीडिया पर इस कपल की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई थी। वहीं अब ऋतिक रोशन की एक नई तस्वीर सामने आई है जिसे देखने के बाद  सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

    सबा की हील्स पकड़े नजर आए ऋतिक

    रियल लाइफ कपल्स अक्सर लव गोल्स सेट करते रहे हैं। ऋतिक रोशन और सबा आजाद भी इन्ही में से एक हैं। फोटो ऋतिक किसी शख्स से बात करते दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ-साथ उनके हाथ पर नजर डाले तो उन्होंने अपनी लेडी लव सबा की हील्स पकड़े हुए है।

    फैंस बरसा रहे है प्यार

    इस फोटो पर अब फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,  कितना प्यारा है। दूसरे यूजर ने लिखा- प्यार की कोई उम्र नहीं होती। एक अन्य यूजर ने लिखा- दीवाना हो तो ऐसा। मुझे भी ऐसा ही चाहिए। इसी के साथ कई यूजर्स ने सो क्यूट लिखा है।

    दोनों के बीच है 12 साल का गैप

    सबा की उम्र 37 साल है तो वहीं  ऋतिक 49 साल के है। दोनों के बीच उम्र का बड़ा फासला है लेकिन दोनों ने इसे नजर अंदाज कर दिया। ये कपल पिछले एक साल से पब्लिकली अपीयरेंस दे रहे हैं, दोनों ने रिलेशनशिप स्टेट्स पर चुप्पी साधी हुई है।

    खबरें और भी

    ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म

    वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक को बड़े पर्दे पर आखिरी बार ‘विक्रम वेधा’ में देखा गया था। जल्द ही एक्टर दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगे। तो वहीं सबा हाल ही में 'रॉकेट बॉयज सीजन 2' में नजर आई है। सबा इस सीरीज में एक बार फिर वकील परवाना ईरानी की भूमिका में नजर आई हैं।