Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hrithik Roshan ने नहीं की कजिन सिस्टर पश्मीना की सिफारिश, Ishq Vishk Rebound के मेकर्स ने बताई सच्चाई

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 12:53 PM (IST)

    सुपरस्टार ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) जल्द ही हिंदी सिनेमा में कदम रखने के लिए तैयार हैं। ऐसे रूमर्स हैं कि फैमिली बैकग्राउं ...और पढ़ें

    बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी पश्मीना रोशन (Photo Credit-Instagram)
    बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी पश्मीना रोशन (Photo Credit-Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का फिल्मी बैकग्राउंड है। पिता राकेश रोशन अपने वक्त के दमदार अभिनेता होने के साथ-साथ कमाल के निर्देशक भी हैं। अब रोशन परिवार का एक और सदस्य इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए तैयार हैं। वो कोई और नहीं, बल्कि ऋतिक की कजिन पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) हैं। 

    फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड (Ishq Vishk Rebound) के जरिए वह बॉलीवुड डेब्यू करने के जा रही हैं। ऐसे में फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने इस बात का जिक्र किया है कि क्या ऋतिक के कहने पर उनकी ये फिल्म मिली है। 

    क्या ऋतिक के कहने पर पश्मीना को मिली इश्क विश्क रिबाउंड

    पश्मीना रोशन ऋतिक रोशन के चाचा यानी राजेश रोशन की बेटी हैं। उनके डेब्यू को लेकर इस वक्त चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। इस बीच इश्क विश्क रिबाउंड के प्रोड्यूसर रमेशा तौरानी ने पश्मीना को लेकर खुलकर बात की है। रमेश ने फोर्ब्स से बातचीत में बताया है- फिल्म में पश्मीना रोशन को जगह सिर्फ ओर सिर्फ उनके टैलेंट के आधार पर मिली है। 

    ये भी पढ़ें- Pashmina Roshan के डेब्यू से पहले फिर उठा नेपोटिज्म का मुद्दा, 'इश्क विश्क रिबाउंड' निर्माता ने कही ये बड़ी बात

    इनके सेलेक्शन के पीछे रोशन फैमिली का कोई हाथ नहीं था। हमने ऑडिशन प्रक्रिया को किया और पश्मीना उसके जरिए चयनित होकर आईं। 15 लोगों में से पश्मीना रोशन के नाम फाइनल मुहर लगी। इस तरह से रमेश इश्क विश्क रिबाउंड में ऋतिक की कजिन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

    खबरें और भी

    बता दें कि ये फिल्म शाहिद कपूर और अमृता राव स्टारर फिल्म इश्क विश्क का रीबूट है, जिसको लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखा जा रहा है। 

    जानिए कब रिलीज होगी पश्मीना का पहली फिल्म

    पश्मीना रोशन की डेब्यू फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में दस्तक देनी वाली है। आने वाली 21 जून 2024 में ये फिल्म बडे़ पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस मूवी में पश्मीना सान्या का किरदार अदा करती दिखेंगी। उनके अलावा इश्क विश्क रिबाउंड में रोहित सर्राफ, जिबरान खान और नैला ग्रेवाल अहम किरदारों में नजर आएंगे। 

    ये भी पढ़ें- डेब्यू करने से पहले Pashmina Roshan को भाई Hrithik Roshan से मिली खास सलाह, बताया इंडस्ट्री से जुड़ा राज