Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Besharam Rang: Pathaan को मिला सबा आजाद का साथ, सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वाले को दिया मुंह तोड़ जवाब

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Sun, 18 Dec 2022 05:53 PM (IST)

    Besharam Rang सात राज्यों में फिल्म पठान और इसके गाने बेशर्म रंग को लेकर विरोध जारी है। कई जगह पुतले फूंके गए हैं। इस बीच बाकी सेलेब्स की तरह ऋतिक रोश ...और पढ़ें

    File Photo of Saba Azad and Shah Rukh Khan
    File Photo of Saba Azad and Shah Rukh Khan

    नई दिल्ली, जेएनएन। शाह रुख खान की फिल्म पठान का गाना'बेशर्म रंग' कॉमन पीपल से लेकर पॉलिटिकल पार्टी के लोगों तक, सभी की नाराजगी से गुजर रहा है। बॉलीवुड से जुड़े कई लोगों ने फिल्म के गाने को सपोर्ट किया है, वहीं दूसरे प्रोफेशन के लोगों ने गाने में दिखाए गए दृश्यों पर आपत्ती जताई है। गाने को लेकर सात राज्यों में विरोध भी किया गया। कई जगह शाह रुख और दीपिका के पुतले फूंके गए, तो कई जगह फिल्म को बैन करने की मांग की गई। इस विवाद में सभी ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी और अब इस लिस्ट में ऋतिक रोशन की र्यूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद का भी नाम शामिल हो गया है।

    12 दिसंबर को रिलीज हुआ था सॉन्ग

    'बेशर्म रंग' गाने को 12 दिसंबर को रिलीज किया गया। पहले तो लोगों को गाना बहुत पसंद बाद आया। दीपिका के डांस मूव्स और टोन्ड बॉडी की तारीफें होने लगीं। लेकिन कुछ सेक्शन के लोगों को एक्ट्रेस के भगवा मोनोकिनी पहनने में आपत्ति हुई। इसके बाद गाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इस विवाद में कुछ फैंस ऐसे भी रहे, जो शाह रुख और दीपिका के सपोर्ट में नजर आए। स्वरा भास्कर से लेकर नुसरत जहां तक, फिल्मी सितारों ने भी इन कलाकारों की परफॉर्मेंस और पहने गए कपड़ों को सपोर्ट किया। इसी तरह सबा आजाद ने भी किंग खान को सपोर्ट किया है।

    शाह रुख-दीपिका के लिए सबा आजाद ने कही ये बात

    सबा आजाद ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की। यह स्टोरी एक ट्विटर यूजर के ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेते हुए उसे दिए गए जवाब में थी। उस ट्विटर यूजर ने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के नाम का मजाक उड़ाते हुए अपनी प्रोफाइल बनाई। ट्वीट में कहा गया, 'बिकनी के रंग से देश मदहोश हो जाता है। गरीबी, बेरोजगारी, प्रदूषण, अर्थव्यवस्था आदि इंतजार कर सकते हैं।' इसी के जवाब में सबा आजाद ने कहा कि वह दो बार 'पठान' देखेंगी।

    'पठान' को लेकर 7 राज्यों में विरोध

    फिल्म पठान को लेकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, एमपी, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत सात राज्यों में विरोध जारी है। राजस्थान में थिएटर मालिकों को चेतावनी दी गई है कि फिल्म नहीं दिखाई जानी चाहिए। मध्य प्रदेश में फिल्म की रिलीज पर बादल मंडरा रहे हैं। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अगर गाने के बोल और वेशभूषा में बदलाव नहीं किए गए, तो विचार करेंगे कि एमपी में फिल्म को रिलीज किया जाना चाहिए या नहीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Pathaan: Besharam Rang के विवाद के बीच बिगड़ी शाह रुख खान की तबीयत, फैंस ने जताई चिंता

    यह भी पढ़ें: Year Ender: ब्रह्मास्त्र, लाल सिंह चड्ढा से लेकर सम्राट पृथ्वीराज तक, 2022 में इन फिल्मों के कारण मचा बवाल