Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hrithik Roshan ने गर्लफ्रेंड Saba Azad संग मनाई दिवाली, एक्ट्रेस का हाथ थामे दिए रोमांटिक पोज

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 09:42 PM (IST)

    Hrithik Roshan Diwali Pics दीपिका काजोल आलिया भट्ट जैसे कई सितारों ने बीते दिन फैंस के साथ दिवाली की तस्वीरें शेयर की थी। अब एक्टर ऋतिक रोशन ने भी अपन ...और पढ़ें

    ऋतिक रोशन ने शेयर की दिवाली की तस्वीरें (Photo Credit: Instagram)
    ऋतिक रोशन ने शेयर की दिवाली की तस्वीरें (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Hrithik Roshan Diwali Pics: 12 नवंबर को दिवाली का त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। बी टाउन से भी इसकी काफी झलक देखने को मिली, लेकिन ऐसा लगता है कि सेलेब्स अभी भी इस फेस्टिवल में डूबे हुए हैं। एक के बाद एक कई सेलेब्स फैंस के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अब ऋतिक रोशन ने भी अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद और परिवार के साथ दिवाली मनाते हुए की तस्वीरें शेयर की हैं।

    ऋतिक रोशन ने शेयर की दिवाली फोटोज

    स्टार ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दिवाली की कई तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज में ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड सबा आजाद का हाथ थामे सीढ़ियों पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, राकेश रोशन, पिंकी रोशन, पश्मीना रोशन और परिवार के अन्य सदस्य उनके पीछे खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए ऋतिक ने कैप्शन में लिखा 'हैप्पी दिवाली ब्यूटीफुल लोगों'।

    यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan ने गर्लफ्रेंड Saba Azad को रोमांटिक अंदाज में किया विश, एक्स वाइफ सुजैन खान ने कर दिया ऐसा कमेंट

    तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन ब्लैक कलर की ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ग्रीन और रेड कलर का लहंगा पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

    फैंस ने किया एक्टर की तस्वीरों पर कमेंट

    ऋतिक रोशन की इन फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें दिवाली विश की, तो कुछ ने सबा और ऋतिक को साथ में देख कर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिए।

    पश्मीना रोशन के बर्थडे में भी दिखाई दी थीं सबा

    कुछ दिन पहले सबा आजाद, ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन के बर्थडे में दिखाई दी थीं। बर्थडे में सबा 90 के दशक की हीरोइन लग रही थीं। सबा ने स्ट्रैपी शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, जिसे उन्होंने मखमली शॉल के साथ स्टाइल किया था।

    खबरें और भी

    ऋतिक रोशन का वर्क फ्रंट

    हाल ही में, ऋतिक रोशन, सलमान खान और कटरीना कैफ की 'टाइगर 3' में कैमियो किरदार निभाते हुए नजर आए। वहीं, ऋतिक अब जल्द 'फाइटर' में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2024 में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें: 'ब्वॉयफ्रेंड' Hrithik Roshan की बहन पश्मीना के बर्थडे बैश में रेट्रो लुक में पहुंचीं Saba Azad, देखें फोटोज