विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

War 2: ऋतिक रोशन से कम नहीं होगा जूनियर एनटीआर का टशन, 'वॉर 2' से सामने आया विलेन का डैशिंग लुक

Published: Fri, 12 Apr 2024 11:56 AM (IST)

जूनियर एनटीआर की वॉर 2 (War 2) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। ऋतिक रोशन के लीड वाली इस ...और पढ़ें

'वॉर 2' में ऋतिक रोशन से कम नहीं होगा जूनियर एनटीआर का टशन, (X Image)
'वॉर 2' में ऋतिक रोशन से कम नहीं होगा जूनियर एनटीआर का टशन, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'वॉर 2' की शूटिंग जोर- शोर से चल रही है। साल 2025 में फिल्म थिएटर्स में उतरने वाली है। ऐसे में 'वॉर 2' का काम भी फुल स्विंग में चल रहा है। इस बीच अब साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का लुक सामने आया है, जो वॉर में विलेन का किरदार निभा रहे हैं।

वॉर 1 को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। ऐसे में दर्शकों को इसके सीक्वल से काफी उम्मीदें हैं। मेकर्स भी 'वॉर 2' को धमाकेदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 के इस सीन पर डायरेक्टर ने खेला 60 करोड़ का दांव, OTT राइट्स में नोटों की बारिश से नहाया 'पुष्पा राज'?

वायरल हुआ जूनियर एनटीआर का लुक

जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' में बतौर विलेन एंट्री की खबर काफी पहले आ गई थी। हालांकि, उनके लुक से पर्दा नहीं उठाया गया था। अब हाल ही में एक्टर फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई पहुंचे। एयरपोर्ट से एक्टर जैसे ही बाहर निकले पैपराजी के कैमरे उन्हें कैप्चर करने में एक मिनट की भी देरी नहीं की। सोशल मीडिया पर अब जूनियर एनटीआर का ये लुक वायरल हो रहा है। फैंस 'वॉर 2' के विलेन का डैशिंग लुक देखकर एक बार फिर उनके कायल हो गए हैं। 

फिल्म की शूटिंग लोकेशन है खास

'वॉर 2' की शूटिंग की बात करें, तो फिल्म को लेकर लगातार अपडेट आ रही हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि फिल्म में जापान का एक 300 साल मठ दिखाया जाएगा। जहां जबरदस्त फाइट सीन शूट होगा, लेकिन इसकी शूटिंग के लिए 'वॉर 2' की टीम जापान नहीं जाएगी, बल्कि मुंबई में ही एक भव्य सेट तैयार किया जाएगा। वॉर के इस सेट को  आर्ट डायरेक्टर रजत पोद्दार और उनकी टीम ने तैयार किया है।

यह भी पढ़ें- War 2: ऋतिक रोशन की ''वॉर 2'' के लिए मुंबई आया 300 साल पुराना जापानी मठ, शूट हुआ जबरदस्त एक्शन सीन!

कब रिलीज होगी 'वॉर 2' ?

'वॉर 2' का डायरेक्शन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जो ये जवानी है दिवानी और ब्रह्मास्त्र जैसी हिट फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ फीमेल लीड में कियारा आडवाणी नजर आएंगी। 'वॉर 2' की रिलीज की बात करें, तो फिल्म 2025 में गणतंत्र दिवस के मौके पर 14 अगस्त को रिलीज होगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।