Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fighter: 'फाइटर' की रिलीज को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं ऋतिक रोशन, Video में किया 5 महीनों का जिक्र

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 04:03 PM (GMT+05:30)

    Hrithik Roshan Latest Video विक्रम वेधा के बाद ऋतिक रोशन की अगली फिल्म फाइटर का हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बीते स्वतंत्रता दिवस पर इस ...और पढ़ें

    फाइटर के लिए एक्साइटेड हैं ऋतिक (Photo Credit-Twitter)
    फाइटर के लिए एक्साइटेड हैं ऋतिक (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. फाइटर की रिलीज का फैंस को इंतजार
    2. ऋतिक रोशन भी फिल्म के लिए एक्साइटेड
    3. जानिए कब रिलीज होगी फाइटर

     नई दिल्ली जेएनएन: Hrithik Roshan On Fighter Video: हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकार ऋतिक रोशन किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के चले पल भर में ऋतिक हर किसी दिल जीत लेते हैं। ऐसे में फैंस इनकी आने वाली फिल्म 'फाइटर' का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    हाल ही में 15 अगस्त के मौके पर 'फाइटर' का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसके बाद से फैंस की एक्साइटमेंट इस फिल्म के लिए काफी बढ़ गई। अब एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें ऋतिक भी 'फाइटर' की रिलीज के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।

    'फाइटर' के लिए बेताब हैं ऋतिक रोशन

    आखिरी बार ऋतिक रोशन को फिल्म 'विक्रम वेधा' में देखा गया था। एक्टर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन अभिनेता ने निगेटिव रोल में अपनी दमदार अदाकारी हर किसी को प्रभावित किया। तगड़ी फैन फॉलोइंग वाले ऋतिक की अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' की रिलीज के लिए सभी इंतजार कर रहे हैं, खुद ऋतिक भी इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    इंस्टाग्राम हैंडल पर हाल ही में ऋतिक का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी ब्लू कलर की लग्जरी मर्सिडीज में बैठे हुए नजर आ रहे हैं, इस दौरान पैपराजी उनसे फाइटर की रिलीज को लेकर सवाल करते हैं, जिस पर ऋतिक रोशन एक्साइडेट होते हुए जवाब देकर कहते हैं कि ''बस 5 महीने और''। यानी एक्टर के इस रिप्लाई से अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि वह भी 'फाइटर' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी 'फाइटर'

    'वॉर' की अपार सफलता के बाद निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन को डायरेक्ट किया है। ऋतिक के अलावा इस मूवी में अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में मौजूद हैं, जिनकी झलक हाल ही में रिलीज हुए 'फाइटर' के मोशन पोस्टर में देखने को मिली थी।

    गौर करें 'फाइटर' की रिलीज डेट के बारे में तो ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।