Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vikram Vedha: 'विक्रम बेताल' से प्रेरित है 'विक्रम वेधा', ऋतिक रोशन बोले- भारतीय माइथोलॉजी में छिपा है खजाना

    By JagranEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Tue, 27 Sep 2022 08:51 PM (GMT+05:30)

    Vikram Vedha ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ऋतिक तीन साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी आखिरी ...और पढ़ें

    Hrithik Roshan Supports Mythological Movies Trend In Bollywood. Photo- Instagram
    Hrithik Roshan Supports Mythological Movies Trend In Bollywood. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। विक्रम वेधा की कहानी विक्रम बेताल की पौराणिक कथा से प्रेरित है। हालांकि, इसका ट्रीटमेंट एक्शन-थ्रिलर के तौर पर रखा गया है। देश में इन दिनों माइथोलॉजी से प्रेरित विषयों पर फिल्में बनाने का चलन जोरों पर है।

    हाल ही में रिलीज हुई रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा की कहानी की प्रेरणा माइथोलॉजी में मौजूद अस्त्र बने, जिनके आधार पर अयान मुखर्जी ने अस्त्रावर्स (Astraverse) की कल्पना की। इस चलन को सपोर्ट करते हुए ऋतिक ने कहा कि भारतीय माइथोलॉजी कहानियों का खजाना है।

    लोक कथाओं में कहानियों का खजाना

    अपनी फिल्म की मिसाल देते हुए कहा कि जिसके बारे में हम बचपन से सुनते आये हों, उस पर विक्रम वेधा बनाना जबरदस्त है। हमारी माइथोलॉजी और लोक कथाओं में इतनी कहानियां बसी हुई हैं। हमें इस खजाने को फिर से देखने की जरूरत है। कहानियां कहने के लिए इसमें बहुत कुछ है। पुष्कर-गायत्री जोड़ी के निर्देशक पुष्कर ने कहा कि हमारी माइथोलॉजी या लोक कथाओं की खासियत यह है कि ज्यादातर कहानियों में सही-गलत की लकीर नहीं है। एक रचनाशील व्यक्ति होने के नाते ग्रे जोन की कहानियों को दिखाना ताजगीभरा अनुभव रहता है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

    विक्रम बेताल से निकली विक्रम वेधा की कहानी 

    विक्रम वेधा 2017 में इसी नाम से आयी तमिल फिल्म का आधिकारिक रीमेक है। तमिल भाषा की फिल्म का निर्देशन भी पुष्कर-गायत्री ने ही किया था। मूल फिल्म में विक्रम के किरदार में आर माधवन थे, जो पुलिस अफसर का है, जबकि वेधा के रोल में विजय सेतुपति थे, जो एक गैंगस्टर का है।

    खबरें और भी

    विक्रम बेताल की पौराणिक कथाओं में जिस तरह बेताल बार-बार विक्रम के चंगुल से निकलकर भागता है, फिल्म में भी वेधा का किरदार विक्रम की गिरफ्त से छूटकर निकल भागता है। हिंदी वर्जन में राधिका आप्टे भी अहम भूमिका में दिखेंगी। 

    डबल हीरो फिल्म से वापसी

    विक्रम वेधा के साथ ऋतिक पूरे तीन साल के बाद पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी आखिरी रिलीज वॉर है, जो 2019 में रिलीज हुई थी। संयोग से यह भी डबल हीरो फिल्म थी, जिसमें ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ पैरेलल लीड रोल में थे। वहीं, सैफ की बात करें तो उनकी आखिरी रिलीज बंटी और बबली 2 है, जो पिछले साल नवम्बर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, फ्लॉप रही। (With Inputs from IANS)

    यह भी पढ़ें: Brahmastra Box Office: तीसरे सोमवार को घटी 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई, विक्रम वेधा की रिलीज से पहले 250 करोड़ पार