Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Same Age Actors: एक ही उम्र के इन सितारों के लुक और फिटनेस में है जमीन आसमान का फर्क, देख आप भी हो जाएंगे दंग

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Fri, 22 Jul 2022 01:55 PM (GMT+05:30)

    Same Age Actors बॉलीवुड के किसी एक्टर के लिए जितनी महत्वपूर्ण उनकी अभिनय कला होती है उतने ही मायने उनके लुक्स और फिटनेस भी रखते हैं। मनोरंजन जगत में भ ...और पढ़ें

    bollywood actors are the same age but look very different from.see photos. Photo Credit- Instagram
    bollywood actors are the same age but look very different from.see photos. Photo Credit- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में अभिनय के साथ-साथ फिटनेस भी बहुत ही मायने रखती हैं। कई सितारे ऐसे हैं, जिनके लुक से उनकी उम्र का तकाजा लगाना फैंस के लिए बहुत ही मुश्किल। 55-60 की उम्र में भी कुछ सितारे यंग और फ्रेश लगते हैं। ऐसा लगता है मानों उनकी उम्र थम गई हो। बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर हैं जो हम उम्र हैं, लेकिन परदे पर एक पिता तो अन्य लीड एक्टर का किरदार निभाया है। आज हम आपको बॉलीवुड के उन्हीं एक्टर्स से मिलवाने जा रहे हैं, जो एक ही उम्र के हैं, लेकिन उनके लुक्स, फिटनेस और चार्म में जमीन और आसमान का फर्क है।

    अनिल कपूर- आलोक नाथ

    अनिल कपूर को यूं ही बॉलीवुड का झक्कास एक्टर नहीं कहा जाता। वह अपने अभिनय के साथ-साथ फिटनेस का भी बहुत ध्यान रखते हैं। आपको बता दें कि अनिल कपूर और आलोक नाथ ने सिर्फ एक साल का फर्क है। जहां अनिल कपूर 65 के हैं तो वही आलोक नाथ 66 के हैं। लेकिन दोनों के लुक्स और फिटनेस में ही नहीं बल्कि किरदारों में भी जमीन आसमान का फर्क है। जहां आलोक नाथ शुरू से ही पिता के किरदार में दिखे, तो वही अनिल कपूर ने लम्बे समय तक लीड एक्टर के तौर पर राज किया।

    फरहान अख्तर- राम कपूर

    फरहान अख्तर और राम कपूर दोनों एक ही उम्र के हैं। दोनों की उम्र 48 साल की है। लेकिन दोनों के लुक्स और फिटनेस में काफी अंतर है। हालांकि कोविड के समय में राम कपूर ने खुद को बहुत पुश किया और उन्होंने अपना लगभग 30 से 40 किलो वजन कम किया, जिससे वह पहले से ज्यादा यंग दिखने लगे। लेकिन फरहान अख्तर आज भी वैसे ही दिखते हैं, जैसे वह 10 साल पहले दिखते थे।

    आर माधवन- गजराज राव

    फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' मैडी बनकर आर माधवन में लोगों के दिलों पर राज किया। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आर माधवन और बधाई हो एक्टर गजराज राव की उम्र सेम है। दोनों 51 साल के हैं। फिल्मों में पिता की भूमिका निभाने वाले गजराज राव के लुक्स से जहां उनकी उम्र का अंदाजा लगाना आसान है, तो वही आर माधवन को देखकर ये लगता है कि वह आज भी अपने 35-40 में हैं।

    खबरें और भी

    अक्षय कुमार- दिलीप जोशी

    अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। आपको बता दें कि अक्षय कुमार और तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी दोनों ही 54 साल के हैं। लेकिन अक्षय जिस तरह से खुद को सिर्फ फिट ही नहीं रखते बल्कि फिल्मों में एक्शन करते हैं। वह देख लोगों को इस बात पर यकीन नहीं होता कि वह 54 साल के हैं। अक्षय की जब भी कोई तस्वीर आती है तो लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते।

    संजय दत्त- बोमन ईरानी

    संजय दत्त और बोमन ईरानी की जोड़ी फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस में काफी पसंद की गई थी। फिल्म में डॉ अस्थाना बने बोमन ईरानी ने राजकुमार हिरानी की फिल्म में संजय दत्त के ससुर का किरदार निभाया था, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि संजय दत्त और बोमन ईरानी दोनों ही 62 साल के हैं।

    ऋतिक रोशन- नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    ऋतिक रोशन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी दोनों ही आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। जहां ऋतिक के गुड लुक्स के साथ एक्टिंग की लड़कियां दीवानी हैं, तो वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी के डायलॉग हमेशा छाए रहते हैं। लेकिन एक बात जानकर आपको हैरानी होगी कि ऋतिक और नवाजुद्दीन दोनों एक ही उम्र के हैं। दोनों की उम्र 48 साल की है।