विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Krrish 4 में सस्पेंस से भरा रहेगा Hrithik Roshan का किरदार, पहली बार पर्दे पर दिखेगा अनोखा अंदाज

Published: Thu, 10 Apr 2025 10:56 AM (IST)

Hrithik Roshan इन दिनों वॉर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसकी शूटिंग पूरी होने के बाद एक्टर Krrish 4 ...और पढ़ें

ऋतिक रोशन करेंगे कृष 4 से वापसी (Photo: Instagram)
ऋतिक रोशन करेंगे कृष 4 से वापसी (Photo: Instagram)

HighLights

  1. कृष 4 में जादू की होगी वापसी?
  2. टाइम ट्रैवेल बेस्ड होगी फिल्म की कहानी
  3. कई पुराने चेहरे भी आएंगे नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले राकेश रोशन (Rakesh Roshan) ने ये पुष्टि की थी कि कृष 4 (Krrish 4) पर काम चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि इस फिल्म को ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) डायरेक्ट करेंगे जोकि निर्देशक के तौर पर उनका डेब्यू भी होगा। अब एक बार फिर इस सुपरहीरो फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त के बारे में एक और बड़ा अपडेट आया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रीति जिंटा, प्रियंका चोपड़ा, विवेक ओबेरॉय और रेखा कृष 4 में वापसी कर सकते हैं। फिल्म को आदित्य चोपड़ा अपने बैनर यशराज फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस करेंगे।

क्या होगी फिल्म की कहानी?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार,ऋतिक रोशन की यह फिल्म टाइम ट्रैवल के कॉन्सेप्ट पर आधारित होगी। इसे मार्वल ब्लॉकबस्टर एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर और एवेंजर्स: एंडगेम से प्रेरणा लेकर बनाया जाएगा। पोर्टल के अनुसार,"प्लान ये है कि 'कृष 4' को कई सारी टाइमलाइन्स में बनाया जाएगा भूतकाल, भविष्यकाल सभी में ये किरदार ट्रैवेल करेगा ताकि एक बड़े खतरे को खत्म किया जा सके। वीएफएक्स और प्रोडक्शन पर अधिक ध्यान दिए जाने के बावजूद, फिल्म पारिवारिक भावनाओं और रिश्तों पर आधारित रहेगी।"

यह भी पढ़ें: 'बहुत नर्वस हूं...' Krrish 4 को डायरेक्ट करने पर पहली बार बोले ऋतिक रोशन, बताया- किस बात का है डर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा इस पिक्चर को ग्लोबल लेवल का बनाना चाहते हैं। वो इंडियन सिनेमा इतिहास में कुछ नया एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं।

एलियन जादू की हो सकती है वापसी?

इसके अलावा फिल्म में ऋतिक रोशन आपको ट्रिपल रोल में दिखाई देंगे। रोहित मेहरा, जिन्होंने कृष 3 में अपने बेटे कृष्णा, सुपरहीरो कृष उर्फ ​​कृष्णा मेहरा को बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी वह इस पार्ट में मुख्य खलनायक के रूप में नजर आएंगे। पहले यह भी अफवाह थी कि कोई मिल गया का प्यारा एलियन जादू भी कृष 4 में लौट सकता है।

डायरेक्टर के तौर पर करेंगे डेब्यू

सुपरहीरो फ्रैंचाइज की पिछली तीन फिल्में कोई मिल गया साल 2003, कृष साल 2006 और कृष 3 साल 2013 में आई थी जिसे ऋतिक के पिता और अभिनेता राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था। वहीं कृष 4 से अपने निर्देशन की शुरुआत कर रहे ऋतिक रोशन ने हाल ही में अटलांटा के एक कार्यक्रम में इस पर बात करते हुए कहा, "मैं आपको बता नहीं सकता कि मैं कितना नर्वस हूं। मुझे जितना संभव हो सके, उतना प्रोत्साहन चाहिए।"

यह भी पढ़ें: Krrish 4 में पक्की हुई इन दो एक्ट्रेस की एंट्री, Hrithik Roshan की सुपरहीरो फिल्म का पहली बार बनेंगी हिस्सा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।