Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hrithik Roshan Pics: ट्रैफिक से बचने के लिए ऋतिक रोशन ने पकड़ी मेट्रो, फैंस के साथ जमकर क्लिक कराईं सेल्फी

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 04:19 PM (GMT+05:30)

    Hrithik Roshan Latest Pics बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपने बिंदास अंदाज के लिए काफी जाने जाते हैं। फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में बने ऋतिक ने लेटेस्ट ...और पढ़ें

    मेट्रो में ट्रेवल करते दिखे ऋतिक रोशन (Photo Credit-Instagram)
    मेट्रो में ट्रेवल करते दिखे ऋतिक रोशन (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. ऋतिक रोशन ने मेट्रो में किया सफर
    2. मेट्रो में सफर के अनुभव को किया साझा
    3. जल्द 'फाइटर' में दिखेंगे ऋतिक

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Hrithik Roshan In Mumbai Metro: हिंदी सिनेमा के टॉप एक्टर्स के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें ऋतिक रोशन का नाम जरूर शामिल होगा। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए ऋतिक काफी मशहूर हैं।

    फैंस ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म 'फाइटर' (Fighter) का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच ऋतिक की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें वह मुंबई मेट्रो में सफर करते हुए नजर आ रहे हैं।

    ऋतिक रोशन ने मेट्रो में किया सफर

    अक्सर देखा जाता है कि ऋतिक रोशन अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनते रहते हैं। खासतौर गर्लफ्रेंड सबा आजाद की वजह से ऋतिक लाइमलाइट में छाए रहते हैं। लेकिन फिलहाल मेट्रो में ट्रैवल करने की वजह से ऋतिक रोशन सुर्खियों में बने हुए हैं।

    शुक्रवार को ऋतिक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो को शेयर किया है। इन फोटो में एक्टर मुंबई मेट्रो में सफर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मेट्रो में मौजूद लोग ऋतिक रोशन के साथ एक के बाद एक सेल्फी क्लिक कराते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में ऋतिक रोशन ने लिखा है-

    View this post on Instagram

    A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

    ''आज काम पर जाने के लिए मेट्रो को पकड़ा। कुछ बेहद प्यारे लोगों के साथ मुलाकात की, उनसे मुझे जो भी प्यार मिला, उसे मैं आपके साथ बांट रहा हूं। ये अनुभव मेरे लिए वाकई काफी शानदार रहा। गर्मी और ट्रैफिक को मात देते हुए, मैं अपनी एनर्जी को बचा कर रखा ताकि मैं जिस एक्शन शूट पर जा रहा हूं उसे अच्छे से कर सकूं।''

    जल्द 'फाइटर' में दिखेंगे ऋतिक

    इन दिनों ऋतिक रोशन अपनी आने वाले फिल्म 'फाइटर' की तैयारियों में लगे हुए हैं। हाल ही में ऋतिक फिल्म की को-स्टार दीपिका पादुकोण के साथ विदेश में 'फाइटर' की शूटिंग खत्म कर के वापस लौटे हैं। गौर करें 'फाइटर' की रिलीज डेट की तरफ तो 'पठान' फिल्म डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फाइटर अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- War 2: सलमान खान और ऋतिक रोशन पहली बार साथ आएंगे नजर, 'वॉर 2' में कबीर और टाइगर मिलकर लगाएंगे एक्शन का तड़का!