यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शाह रुख-सलमान की राह पर चले Hrithik Roshan, 'वॉर 2' के लिए अपनाया ये फॉर्मूला
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी आगामी फिल्म वॉर 2 (War 2) को लेकर चर्चा में हैं जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म के लिए ऋतिक ने एक फॉर्मू ...और पढ़ें

HighLights
- वॉर 2 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है
- ऋतिक रोशन फिल्म से करेंगे दमदार वापसी
- फिल्म के लिए कितनी ली है ऋतिक रोशन ने फीस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वॉर 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का इंतजार सिनेमा लवर्स बेसब्री से कर रहे हैं। यशराज फिल्म्स के बेनर तले बनी इस मोस्ट अवेटेड मूवी को अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है। फिल्म के बजट की चर्चा भी खूब हो रही है। ऋतिक के फैंस के लिए मूवी कई वजह से खास है, क्योंकि इसके जरिए वह इस साल पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि वॉर 2 के लिए ने अभिनेता ने शाह रुख और सलमान की कौन-सी तकनीक को अपनाया है।
वॉर फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके जरिए ऋतिक दमदार वापसी के लिए तैयार है। इस फिल्म के लिए ऋतिक ने मोटी फीस चार्ज की है। साथ ही, उन्होंने फिल्म को लेकर एक खास मॉडल भी अपनाया है।
वॉर 2 से कितनी होगी ऋतिक रोशन की कमाई?
एनडीटीवी की रिपोर्ट में ट्रेड सूत्रों के हवाले से बताया गाय है कि ऋतिक रोशन ने यशराज फिल्म्स के साथ एक डील वॉर 2 को लेकर की है। इसमें उन्होंने 50 करोड़ की फीस के साथ फिल्म के मुनाफे में हिस्सा भी लिया है। माना जा रहा है कि इस हिसाब से अभिनेता फिल्म से करीब 100 करोड़ की कमाई फीस को मिलाकर कर पाएंगे। संभावना है कि इससे वह एक फिल्म से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर की लिस्ट में भी शामिल हो सकते हैं।
.jpg)
यह भी पढ़ें- War 2 को हिट होने के लिए बॉक्स ऑफिस पर करनी होगी कड़ी मेहनत, 200 करोड़ से नहीं बनेगी बात
रिपोर्ट की मानें तो यह डील कथित तौर पर साल 2019 की वॉर की तरह ही है। इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद ऋतिक को मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा दिया गया था। ठीक इस तरह का ही एक समझौता वॉर 2 के लिए भी किया गया है।
खबरें और भी

शाह रुख-सलमान भी अपना चुके हैं ये तकनीक
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाह रुख खान ने अपनी हिट फिल्म पठान में फीस के साथ फिल्म के प्रॉफिट में भी हिस्सा लिया था। वहीं, फिल्मी दुनिया के भाईजान यानी सलमान खान ने टाइगर 3 के लिए मेकर्स से मुनाफे में हिस्सा लिया था।