Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Year 2023: सबा आजाद के साथ ऋतिक रोशन ने की नए साल की ऐसी शुरुआत, वीडियो देख फैंस ने कहा ब्यूटिफुल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 02 Jan 2023 04:29 PM (GMT+05:30)

    Hrithik Roshan ऋतिक रोशन और सबा आजाद पिछले कई समय से एक दूसरे को डेट करने के लिए लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में इस कपल ने यूरोप में एक साथ नए सा ...और पढ़ें

    File Photo of Hrithik Roshan and Saba Azad
    File Photo of Hrithik Roshan and Saba Azad

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के लिए कई मायनों में साल 2022 भले ही अच्छा न रहा हो, लेकिन तमाम सिलेब्रिटीज ने एक पॉजिटिव नोट पर 2022 को अलविदा और साल 2023 का दिल खोलकर स्वागत किया। इनमें कई सेलेब्स ऐसे हैं, जो नए साल के मौके पर अपने परिवार और पार्टनर के साथ छुट्टियां मनाने के लिए देश और विदेश की अलग-अलग जगहों पर निकल पड़े। ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर 2023 के सेलिब्रेशन से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके अलावा ऋतिक रोशन और सबा आजाद भी नजर आ रहे हैं।

    रोशन फैमिली के साथ सबा ने की मस्ती

    मीडिया में ऋतिक रोशन और सबा आजाद के डेटिंग की खबरें लंबे समय से बनी हुई है। दोनों में 11 साल का एज डिफ्रेंस है। पब्लिक प्लेटफॉर्म पर दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी में भी यह कपल एक साथ नजर आया था। लंबे समय से एक दूसरे के साथ बने हुए ऋतिक और सबा ने 2023 का स्वागत भी एक साथ ही किया। दोनों यूरोप में हैं और नए साल के मौके पर उन्होंने ढेर सारी मस्ती की है।

    पश्मीना रोशन ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया, जिसमें सबा आजाद, ऋतिक और उनकी फैमिली के साथ फ्लोटिंग लैंटर्न रिलीज करते देखी गईं। इस अवसर पर उनके बेटे रिदान और रिहान भी नजर आए। वहीं, इस मौके पर पश्मीना और ईशान रोशन भी वेकेशन एंजॉय करते नजर आए। सभी मस्ती कर रहे थे और कैमरे की ओर देखकर पोज देते भी नजर आए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Pashmina Roshan (@pashminaroshan)

    फैंस ने की तारीफ

    इस वीडियो को शेयर करते हुए पश्मीना रोशन ने लिखा, 'थैंक्यू 2022, वेलकम 2023'। पश्मीना की इस पोस्ट पर कई फैंस ने हार्ट और लव इमोजी के साथ रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, 'आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं...आप लोग बहुत सारे मायनों में हमारे लिए उम्मीद की किरण हो...इस साल की शुरुआत अपनी 100 वॉट स्माइल कर रहे हैं।' इसी तरह एक अन्य फैन ने कमेंट किया, 'यह कितना खूबसूरत है।' ऋतिक की फैमिली के साथ सबा आजाद के न्यू ईयर के जश्न मनाने को उनके कई फैंस ने पसंद किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Kapil Sharma: टेलीप्रॉम्प्टर देखकर कपिल शर्मा बोलते हैं जोक्स, वीडियो पोस्ट कर यूजर ने खोली पोल

    यह भी पढ़ें: Pathaan: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'पठान' से जुड़ा यह वीडियो, देखते हीं फैंस ने कहा- 'ऐसा नहीं करना चाहिए'